सोमवार, 1 मई 2017

करेंट अफेयर्स 2017 : 1 मई को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

शोभना कमिनेनी बनी भारतीय उद्योग परिसंघ की अध्यक्ष, उदय कोटक उपाध्यक्ष (दोनों वर्ष 2017-18 के लिए पद पर चुने गए हैं, शोभना ने डॉ. नौशाल फोब्र्स का स्थान लिया है, शोभना अपोलो हास्पिटल्स एंटरप्राइज लिमिटेड की कार्यकारी उपाध्यक्ष और उदय मङ्क्षहद्रा बैंक के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हैं)
येंगडेर हेरिटेज गोल्फ टूर्नामेंट : भारत के शिव कपूर ने 11 साल बाद एशियन टूर में अपना दूसरा खिताब जीता
बार्सिलोना ओपन टेनिस टूर्नामेंट : स्पेन के राफेल नडाल ने 10वीं बार खिताब जीता (फाइनल में उन्होंने ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम को हराया)
एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप : चीन के चेन लोंग ने पुरुष एकल और चीनी ताइपे की तेई जू यिंग ने महिला एकल खिताब जीता 
संसदीय समिति की सिफारिश पर सरकार की मुहर- अब राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) क्षेत्रीय भाषाओं को हिंदी में डब करेगा
सीनियर नेशनल महिला हॉकी : रेलवे ने हरियाणा को हार जीता खिताब
 तल्लाहासी एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट : भारत के लिएंडर पेस ने जीता युगल खिताब, रामकुमार रामनाथन एकल में उपविजेता बने (टूर्नामेंट फ्लोरिडा में हुआ)
एशियाई स्क्वैश : जोशना चिनप्पा ने जीता महिला एकल खिताब, सौरव घोषाल पुरुष एकल में उपविजेता बने (जोशना यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं, उन्होंने फाइनल में हमवतन दीपिका पल्लीकल को हराया)आई-लीग फुटबॉल टूर्नामेंट : आइजोल फुटबॉल क्लब ने खिताब जीतकर रचा इतिहास, यह खिताब जीतने वाला पूर्वोत्तर का पहला क्लब बना (आइजोल एफसी ने फाइनल में शिलांग लाजोंग एफसी को 1-1 से बराबर पर रोका, सर्वाधिक 37 अंक होने के कारण खिताब आईजोल को मिला, मोहन बागान की टीम 36 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही)


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें