रविवार, 6 अगस्त 2017

एम. वेंकैया नायडू 13वें उपराष्ट्रपति बने

नई दिल्ली। भाजपा नेता और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार एम. वेंकैया नायडू चुनाव जीतकर देश के 13वें उपराष्ट्रपति बन गए हैं। मौजूदा उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में जन्मे नायडू ने कांग्रेस सहित 18 विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पोते गोपाल कृष्ण गांधी को 272 मतों से हराया। 68 वर्षीय नायडू का पूरा नाम मुप्पावारपु वेंकैया नायडू है। उन्हें कुल 516 वोट मिले, जबकि गांधी को 244 वोट प्राप्त हुए। ऐसा पहली बार है कि देश के 3 बड़े संवैधानिक पदों पर भाजपा के नेता (राष्ट्रपति : रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री : नरेन्द्र दामोदर दास मोदी और उपराष्ट्रपति : एम.वेंकैया नायडू) काबिज हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें