नई दिल्ली। सरकार ने जाने-माने अर्थशास्त्री डॉ. राजीव कुमार राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान (नीति आयोग) का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इनके साथ ही एम्स के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वी.के. पॉल को नीति आयोग का नया सदस्य नियुक्त किया गया है।
वर्तमान में डॉ. राजीव आर्थिक थिंक टैंक सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च (सीपीआर) में सीनियर फेलो हैं। वे अरविंद पानगडिय़ा की जगह लेंगे। पानगडिय़ा ने हाल ही में नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से त्याग देने और कोलंबिया विश्वविद्यालय में पुन: अध्यापन के लिए अमेरिका लौटने की घोषणा की थी। बरेली में जन्मे डॉ. राजीव कुमार पुणे के गोखले इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिक्स के कुलाधिपति भी हैं। उन्होंने गैर लाभकारी संस्था पहले इंडिया फाउंडेशन की भी स्थापना की है, जो नीति आधारित अनुसंधान एवं विश्लेषण का काम करता है। डॉ. राजीव अर्थ जगत के प्रसिद्ध संस्थानों से जुड़े रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें