रविवार, 14 जनवरी 2018

03 दिसंबर, 2017 के समसामयिक समाचार


ईरान के राष्ट्रपति डॉ. हसन रूहानी ने किया चाबहार बंदरगाह के पहले चरण का उद्घाटन

ईरानी राष्ट्रपति डॉ. हसन रूहानी ने चाबहार बंदरगाह के पहले चरण का उद्घाटन किया। इससे एक बार फिर से मध्य-पूर्व, मध्य एशिया और यूरोप से भौगोलिक तौर पर जुडऩे के अभियान में भारत को बड़ी कामयाबी मिली है। चाबहार बंदरगाह के जरिए समुद्री रास्ते से होते हुए भारत के जहाज ईरान में दाखिल हो जाएंगे।  इस बंदरगाह के जरिए भारत अब बिना पाकिस्तान गए ही अफगानिस्तान और, उससे आगे रूस और यूरोप से जुड़ सकेगा। उद्घाटन समारोह में जहाजरानी राज्य मंत्री पी. राधाकृष्णन सहित 17 देशों के 60 प्रतिनिधि मौजूद थे। बंदरगाह के पहले चरण के लिए भारत ने 50 करोड़ डॉलर की मदद दी है।
यहां यह भी जानने योग्य है कि अरब सागर में पाकिस्तान ने ग्वादर बंदरगाह के विकास के जरिये चीन को भारत के खिलाफ बड़ा सामरिक ठिकाना मुहैया कराया है। इस ग्वादर बंदरगाह की दूरी चाबहार से मात्र 72 किमी है।

ईरानी बंदरगाह है चाबहार

चाबहार दक्षिण पूर्व ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में स्थित एक बंदरगाह है। फारस की खाड़ी के बाहर बसे इस बंदरगाह तक भारत के पश्चिमी समुद्री तट से पहुंचा जा सकता है। इस बंदरगाह के जरिये भारतीय सामान के ट्रांसपोर्ट का खर्च और समय एक तिहाई कम हो जाएगा। चूंकि अफगानिस्तान के लिए भारत की कोई समुद्री सीमा नहीं मिलती इसलिए भारत इसके जरिये अफगानिस्तान के लिए रास्ता बनाएगा।

संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक शरणार्थी समझौते से अलग हुआ अमेरिका

अमेरिकी सरकार ने संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक शरणार्थी समझौते से स्वयं को अलग करने की घोषणा की है। यह समझौता ओबामा प्रशासन के कार्यकाल में हुआ था, जिसे ट्रंप प्रशासन ने पलट दिया। शरणार्थी के संबंध में यूएन के न्यूयार्क घोषणा में शामिल होने के ओबामा प्रशासन के फैसले के बाद 2016 में अमेरिका समझौते की प्रक्रिया में शामिल हुआ।

नई दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने प्रदूषण अधिक बताकर फील्डिंग करने से मना किया

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किसी टीम ने प्रदूषित हवा का हवाला देते हुए फील्डिंग करने से मना कर दिया। यह हुआ भारत के चार विकेट पर 536 रन बन चुके थे और कप्तान विराट कोहली दोहरा शतक बना चुके थे। श्रीलंका खिलाडिय़ों ने बाद में मास्क पहना, लेकिन किसी भारतीय खिलाड़ी ने मास्क नहीं पहना।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें