गुरुवार, 18 जनवरी 2018

04 दिसंबर, 2017 के समसामयिक समाचार

उत्तर प्रदेश का शामली जिला एनसीआर में शामिल, 23 हुई एनसीआर में शामिल जिलों की संख्या

उत्तर प्रदेश के शामली जिले को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शामिल कर लिया गया है। इसके साथ ही एनसीआर में शामिल जिलों की संख्या 23 हो गई है। यह निर्णय एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की 37वीं बैठक में लिया गया।

जनता दल (यूनाइटेड) के शरद यादव और अली अनवर राज्यसभा से अयोग्य करार

जनता दल (यूनाइटेड) के बागी नेता शरद यादव और अली अनवर को उपराष्ट्रपति व राज्यसभा सभापति वेंकैया नायडू ने उच्च सदन से अयोग्य करार देते हुए इन दोनों की सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। सभापति जदयू की इस दलील से सहमत नजर आए कि पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन कर और विपक्षी पार्टियों की गतिविधियों में शामिल होकर इन दोनों नेताओं ने स्वत: अपनी सदस्यता का परित्याग कर दिया है। दोनों ने पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन कर विपक्षी दलों की पटना रैली में भाग लिया था। शरद यादव का कार्यकाल 2022 तक तथा अनवरी अली का कार्यकाल अगले साल के शुरू में समाप्त हो रहा था।

फिल्म अभिनेता शशि कपूर का निधन

बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता शशि कपूर का निधन हो गया। वे 79 साल के थे। तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके शशि कपूर ने 148 हिंदी और 12 अंग्रेजी फिल्मों में कार्य किया। वर्ष 2011 में शशि कपूर को भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया था। 2015 में उन्हें दादा साहेब पुरस्कार भी मिल चुका था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें