अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन को कानून मान्यता मिली , मुख्यालय गुरुग्राम में, देश में स्थापित होगा पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर के संगठन का मुख्यालय
अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) को कानूनी मान्यता मिल गई है और इसका मुख्यालय भारत में स्थापित किया गया है। दो वर्ष पूर्व 30 नवंबर, 2015 को पेरिस में आयोजित सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से इस संस्था गठन किया गया था। इसे मान्यता के लिए इससे जुड़े 121 देशों में से 15 देशों का अनुमोदन आवश्यक था। यह प्रक्रिया पूर्ण होते ही इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। जिन देशों ने अनुमोदित किया है, उनमें भारत एवं फ्रांस के अलावा ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, साउथ सूडान, सोमालिया, मलावी, फिजी, मॉरीशस के नाम मुख्य रूप से शामिल हैं।अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का अंतरिम मुख्यालय भारत के गुरुग्राम (गुडग़ांव) स्थित गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान के सूर्य भवन में है। मुख्यालय का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रांस्वां ओलांद संयुक्त रूप से कर चुके हैं।
अब भारत भी उन देशों में शामिल हो गया है जिनमें संयुक्त राष्ट्र (यूएन) से संबंधित अंतरराष्ट्रीय संगठनों का मुख्यालय है।
एशियामनी अवार्ड्स में यस बैंक को बेस्ट बैंक इन इंडिया का सम्मान मिला
हांगकांग में आयोजित एशियामनी अवार्ड्स 2017 देश के निजी बैकिंग क्षेत्र के पांचवें सबसे बड़े बैंक यस बैंक को बेस्ट बैंक इन इंडिया का सम्मान से सम्मानित किया गया है। एशिया के शीर्ष कॉर्पोरेट्स से वोटिंग के आधार पर एशियामनी कॉर्पोरेट क्लाइंट चॉइस सर्वे-2017 में यस बैंक को भारत में सर्वश्रेष्ठ बैंक के रूप में सम्मानित किया गया। बैंक को भारत में सीएसआर के लिए सर्वश्रेष्ठ बैंक का अवार्ड भी मिला।'मी-टू' कैम्पेन बना 2017 का टाइम पर्सन ऑफ द ईयर
महिला हिंसा के खिलाफ शुरू हुए ग्लोबल कैम्पेन 'मी-टू' को टाइम पर्सन ऑफ द ईयर-2017 चुना गया है। चुना गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दूसरे, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीसरे नंबर पर रहे।मी-टू कैम्पेन
अमेरिका की सामाजिक कार्यकर्ता टराना बुर्के ने महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीडऩ के खिलाफ 2006 में आवाज उठाई। महिला हिंसा और शोषण के खिलाफ आवाज उठाने वाला यह कैम्पेन लोकप्रिय हुआ और करीब 3 करोड़ लोग इससे जुड़े। कैम्पेन के तहत आवाज उठाने वाली महिलाओं को 'साइलेंस ब्रेकर' का टाइटल दिया गया था।टाइम पर्सन ऑफ ईयर
इसकी शुरुआत 1927 में हुई थी। अब तक 91 लोगों को टाइम पर्सन चुना जा चुका है। मी-टू कैम्पेन के साथ 15वीं बार किसी ग्रुप या कैम्पेन को टाइम पर्सन ऑफ ईयर चुना गया है। इसके अलावा हर बार किसी व्यक्ति विशेष को टाइम पर्सन चुना गया।इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ने डोपिंग मामले में रूस को विंटर ओलंपिक से बाहर किया
इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (आईओसी) ने डोपिंग मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए रूस को विंटर ओलंपिक से बाहर कर दिया है। अब रूसी खिलाड़ी आईओसी के बैनर तले खेल सकेंगे। लेकिन वे अपने देश के झंडे और राष्ट्रगान का उपयोग नहीं कर पाएंगे।चार साल पहले 2014 में सोच्चि में मेजबानी करने वाला रूस विंटर ओलंपिक के इतिहास में पहला ऐसा देश है जिस के खेलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। वैसे, समर ओलिंपिक में अब तक चार देशों पर आईओसी प्रतिबंध लगा चुका है। 1948 में जर्मनी और जापान, 1964 में दक्षिण अफ्रीका और 1972 में रोडेशिया को ओलिंपिक में खेलने से प्रतिबंधित किया था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें