विश्व हिन्दी दिवस
आज ही के दिन सन् 1975 में नागपुर में प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन आयोजित किया गया था, इसीलिए इस दिन को विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। सन् 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने इस दिन को प्रतिवर्ष 'विश्व हिन्दी दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की थी।इस दिवस को मनाने का उद्देश्य हिन्दी भाषा का प्रचार-प्रसार और हिन्दी को अन्तरराष्ट्रीय भाषा के रूप में प्रस्तुत करना है। सभी भारतीय दूतावास इस दिन को विशेष रूप से मनाते हैं। विदेश मंत्रालय की ओर से पहला विश्व हिन्दी दिवस नार्वे में मनाया गया था।
दसवां विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 से 12 सितंबर, 2015 तक भोपाल (मध्य प्रदेश) में हुआ। अब सन् 2018 में ग्यारहवां विश्व हिन्दी सम्मेलन मॉरिशस में होगा।
यह स्मरणीय है कि देश में 14 सितंबर को 'हिन्दी दिवस' मनाया जाता है। 14 सितंबर, 1949 को संविधान सभा ने हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिया था। इसी उपलक्ष्य में देशभर में 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें