राष्ट्रीय मतदाता दिवस
(National Voters Day)
25 जनवरी, 2011 को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस दिवस को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसी दिन 1950 में 'भारत निर्वाचन आयोग' का गठन किया गया था।यह दिवस मतदाताओं को जिम्मेदार नागरिक का बोध कराने और यह प्रत्येक भारतीय नागरिक को धर्म, नस्ल, जाति, समुदाय, भाषा, क्षेत्र या सामाजिक-आर्थिक स्थितियों की परवाह किए बिना उन्हें दिए गए वयस्क मताधिकार के संवैधानिक अधिकारों की याद दिलाता है।
वर्ष 2018 में निर्वाचन आयोग की ओर से शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से निर्वाचकीय साक्षरता को मुख्य धारा में लाने की शुरुआत करते हुए चुनाव पाठशाला (Electoral Literacy Clubs) लॉन्च की जा रही है।
सन् 1962 में जहां मतदान बैलेट पेपर से होता था, वहीं आज इसमें इलेक्ट्रॉनिक मशीनों का उपयोग शुरू हो चुका है। मतदाताओं को सचित्र फोटो पहचान पत्र उपलब्ध है।
*राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2018 का विषय/थीम*
Accessible Electionsसुगम निर्वाचन
हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस
(Himachal Pradesh Foundation Day)
हिमालय पर्वत की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश का गठन 15 अप्रेल, 1948 को किया गया। 1954 में बिलासपुर को भी इसमें शामिल किया गया। पंजाब पुनर्गठन एक्ट-1966 के अंतर्गत पंजाब के कुछ क्षेत्रों को हिमाचल में मिलाया गया। बाद में 25 जनवरी, 1971 को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला और हिमाचल प्रदेश भारतीय गणराज्य का 18वां राज्य बना।
हिमाचल की राजधानी शिमला है। हिमाचल प्रदेश का क्षेत्रफल 55,673 वर्ग किलोमीटर है। सन् 2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश की जनसंख्या 68,64,602 है। हिमाचल में लिंगानुपात 972/1000 पुरुष पर है। वहीं साक्षरता दर 82.8 प्रतिशत और जनसंख्या घनत्व- 123 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. है। हिमाचल की मुख्य भाषाएं हिन्दी, किन्नौरी, गोरखा, कश्मीरी एवं लाहौली [पहाड़ी] है। हिमाचल प्रदेश का राज्य पशु कस्तूरीमृग और राज्य पक्षी पीकॉक फैजेंट है। हिमाचल प्रदेश का सबसे छोटा जिला हमीरपुर (क्षेत्रफल 1,118 वर्ग किलोमीटर) है। वहीं 13,841 वर्ग किमी. क्षेत्रफल के साथ लाहौल-स्पीति सबसे बड़ा जिला है।
हिमाचल प्रदेश लोक गाथाओं की सौंदर्य से परिपूर्ण है। इस प्रदेश को देवभूमि भी कहा जाता है। भारतीय पुरातन परंपरा के अनुसार यहां यक्ष, गंधर्व और किन्नरों निवास माना जाता है। इस प्रदेश पर मौर्य, कुषाण, गुप्त एवं कन्नौज वंश के राजाओं का शासन रहा। सन् 1857 तक यह पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह के शासन के अधीन पंजाब राज्य का हिस्सा रहा। अंग्रेजों ने भी यहां के गोरखा लोगों को पराजित करके कुछ राजाओं से संधि की तो कुछ की रियासतों को अपने साम्राज्य में मिला लिया।
हिमाचल प्रदेश पश्चिमी भारत में स्थित है। हिमाचल के उत्तर में जम्मू-कश्मीर, पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखंड तथा पूर्व में तिब्बत स्थित है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें