शनिवार, 27 जनवरी 2018

26 जनवरी 2018 : गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस

(Republic Day)

यह हमारा राष्ट्रीय पर्व है। 26 जनवरी, 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था, इसलिए यह दिवस पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसी दिन से हमारा देश सरकार के संसदीय रूप के साथ एक संप्रभुताशाली समाजवादी लोकतांत्रिक गणतंत्र के रूप दुनिया के सामने आया।
26 जनवरी, 1950 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली तथा 21 तोपों की सलामी के बाद 'इर्विन स्टेडियम' में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' फहराकर भारतीय गणतंत्र के ऐतिहासिक जन्म की घोषणा की थी।
यह दिन बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है। सबसे बड़ा आयोजन नई दिल्ली में इंडिया गेट पर आयोजित किया जाता है जिसमें देश की सांस्कृतिक विरासत के साथ ही सेना के तीनों अंग अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हैं। झांकियों का यह काफिला विजय चौक से शुरू होकर लाल किले तक जाते हैं। हर वर्ष इस उत्सव में किसी दूसरे देश का कोई मेहमान बुलाया जाता है। वर्ष 2018 में आसियान के सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष आमंत्रित किए गए। सभी मुख्य सरकारी इमारतों संसद भवन, राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, केंद्रीय सचिवालय आदि को रोशनी से सजाया जाता है।  इस दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है।
गणतंत्र दिवस का उत्सव तीन दिन तक मनाया जाता है। दूसरे दिन 27 जनवरी को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट्स प्रधानमंत्री की रैली में परेड के साथ विभिन्न प्रदर्शन करते हैं।
तीसरे और अंतिम दिन बीटिंग द रिट्रीट का आयोजन किया जाता है जिसमें तीनों सेनाओं का बैंडवादन होता है। इसके बाद औपचारिक रूप से समारोह का समापन होता है। शाम ठीक 6 बजे राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज उतार लिया जाता है। इसके बाद औपचारिक रूप से गणतंत्र दिवस समारोह का समापन होता है।





 
अंतरराष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस

(International Customs Day)

प्रतिवर्ष 26 जनवरी को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस मनाया जाता है। क्योंकि आज ही के दिन सन् 1953 को विश्व सीमा शुल्क संगठन (डबल्यूसीओ) का गठन किया गया था। इस अंतर-सरकारी संगठन का मुख्यालय बेल्जियम के ब्रुसेल्स में स्थित है। डबल्यूसीओ सामूहिक रूप से दुनिया भर में 180 से अधिक सीमा शुल्क प्रशासन का प्रतिनिधित्व करता है। डबल्युसीओ  सचिवालय अंतरराष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस के लिए एक विषय चुनता है।

*अंतरराष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस-2018 का विषय/थीम*

A secure business environment for economic development
आर्थिक विकास के लिए एक सुरक्षित व्यवसाय वातावरण

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें