गुरुवार, 25 जनवरी 2018

4 जनवरी 2018 : विश्व ब्रेल दिवस

विश्व ब्रेल दिवस

World Braille Day




दृष्टि-बाधित लोगों को अक्षर ज्ञान कराने वाली ब्रेल लिपि के आविष्कारक लुई ब्रेल के जन्मदिवस पर यह दिवस मनाया जाता है। उनका जन्म आज ही के दिन 1809 में फ्रांस में हुआ था। लुई ब्रेल तीन वर्ष की उम्र में अपनी दृष्टि खो बैठे। उसके बाद उन्होंने उभरे हुए बिंदुओं के सहारे एक भाषा निर्मित की, जिसे महसूस करके दृष्टिहीन व्यक्ति पढ़ सकता है। ब्रेल एक प्रकार की कूट भाषा है। लुई ने मात्र 15 वर्ष की उम्र में यह लिपि बना दी थी। सन् 1824 तक यह दुनिया के लगभग सभी देशों के दृष्टिहीनों के उपयोग में लाई जाने लगी थी।
सन् 2009 में उनके द्विशताब्दी जन्म दिवस पर हमारे देश में स्मृति को बनाए रखने के लिए एक डाक टिकट जारी किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें