आर्मी मेडिकल कोर स्थापना दिवस
(Army Medical Corps Foundation Day)
सन् 1764 में 1 जनवरी को बंगाल मेडिकल सर्विस की स्थापना हुई। बाद में इसे आर्मी मेडिकल कोर का नाम दिया गया। इसका निर्माण सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया। कोर ने आपदा और युद्ध के समय बेहतरीन कार्य किए हैं। इसके अलावा विदेशों में मिशन के दौरान उल्लेखनीय कार्य किए हैं। 26 जनवरी, 1950 को इसे वर्तमान स्वरूप मिला है।
इसका ध्येय वाक्य है : सर्वे सन्तु: निरामया
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें