10 मार्च 2018 : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल स्थापना दिवस
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल स्थापना दिवस
(Central Industrial Security Force Foundation Day)
- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का गठन 10 मार्च, 1969 को हुआ था। इसके लिए संसद ने एक अधिनियम पारित किया था।
- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
सीआईएसएफ को एक सशस्त्र बल का रूप 15 जून, 1983 को संसद द्वारा पारित एक अन्य अधिनियम द्वारा दिया गया।
- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का ध्येय वाक्य है- संरक्षण व सुरक्षा।
- सीआईएसएफ हवाई अड्डों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, बंदरगाहों, बिजली संयंत्रों, अंतरिक्ष केंद्रों, दिल्ली मेट्रो, अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा, परमाणु प्रयोगशालाओं व ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा करता है।
- सीआईएसएफ द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुरक्षा का खर्च कर दाता वहन न कर सेवा-ग्रहीता या उसका ग्राहक वहन करता है, जैसे हवाई अड्डे पर बल की तैनाती का खर्च हवाई अड्डा या अंतिम रूप से यात्री उठाते हैं।
- सीआईएसएफ ने प्राइवेट सेक्टर सहित 80 से भी ज्यादा अलग-अलग संगठनों को परामर्शी सेवाएं प्रदान की हैं।
- सीआईएसएफ की सुरक्षा सेवाएं लेने वाली पहली निजी कंपनी 'इंफोसिस' है।
- हाल ही में हैती में संयुक्त राष्ट्र की सशस्त्र व पुलिस यूनिट स्थापना की सुरक्षा करने जैसा महत्वपूर्ण कार्य भी सीआईएसएफ को सौंपा गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें