15 मई 2018 : अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस
अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस
(International Day of Families)
- संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से सन् 1995 से 'अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस' मनाया जा रहा है।
- सन् 1994 को संयुक्त राष्ट्र संघ महासभा ने 'अंतरराष्ट्रीय परिवार वर्ष' घोषित किया था।
- अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को परिवार का महत्व बताना है। इस दिन विभिन्न संस्थाओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को परिवार का महत्व बताया जाता है।
- अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस का एक प्रतीक चिह्न (लोगो) भी संयुक्त राष्ट्र संघ ने जारी किया है। इस लोगो में हरे रंग के एक गोल घेरे के बीच एक दिल और घर अंकित किया गया है।
- परंपरागत रूप से भारतीय समाज परिवार प्रधान है। आज भी अधिकांश भारतवासी परिवार को जीवन का अहम मानते हैं और उसमें रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं।
*अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस-2018 का विषय/थीम*
Families and inclusive societies
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें