मई माह का दूसरा रविवार : मातृ दिवस
मातृ दिवस
(Mother's Day)
- वर्ष 1914 से प्रतिवर्ष मई माह के दूसरे रविवार को मातृ दिवस मनाया जाता है।
- मां के सम्मान में मनाया जाने वाला यह दिवस दुनिया के अलग-अलग भागों में विभिन्न तरीकों से मनाया जाता है। लेकिन मई माह के दूसरे रविवार को अमेरिकी आधार पर मनाया जाने वाला मातृ दिवस महत्वपूर्ण उत्सव की तरह मनाया जाता है।
- पूर्व में यह दिवस यूनान में बसंत ऋतु के आगमन पर रिहा परमेश्वर की मां को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता था।
- तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने 8 मई, 1914 को मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाने की घोषणा की। इस दिन में अमेरिका में राष्ट्रीय अवकाश होता है।
- मदर्स डे यानी मातृ दिवस का भारत में भी महत्व बढ़ रहा है।
- मातृ दिवस पर प्रख्यात वैज्ञानिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की मां पर कही ये बातें उल्लेखनीय हैं- ''जब मैं पैदा हुआ, इस दुनिया में आया, वो एकमात्र ऐसा दिन था मेरे जीवन का जब मैं रो रहा था और मेरी मां के चेहरे पर एक सन्तोषजनक मुस्कान थी।''
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें