12 मई 2018 : अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
(International Nurses Day)
- दया व सेवा की प्रतिमूर्ति फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्म दिवस पर प्रतिवर्ष पूरे विश्व में 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है।
- इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्सेज द्वारा सन् 1965 से यह दिन 'अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस' के रूप में मनाया जाता है।
- 'द लेडी विद द लैंप' (दीपक वाली महिला) के नाम से प्रसिद्ध फ्लोरेंस नाइटिंगेल ने नर्सिंग सेवा की शुरुआत की थी।
- ब्रिटेन के उच्च कुल में 12 मई, 1820 को जन्मीं फ्लोरेंस ने सेवा का मार्ग चुना। 13 अगस्त, 1910 को फ्लोरेंस का निधन हो गया।
- फ्लोरेंस से पूर्व किसी ने भी बीमार घायलों की देख-रेख और उनके उपचार पर ध्यान नहीं दिया था। लेकिन इस पुण्यात्मा ने तस्वीर बदल दी और नर्सिंग जैसे सेवा के पेशे को जन्म दिया।
- फ्लोरेंस नाइटिंगेल ने 'नोट्स ऑन नर्सिंग' पुस्तक भी लिखी।
- भारत सरकार का परिवार एवं कल्याण मंत्रालय सन् 1973 से प्रतिवर्ष 12 मई को 'राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगल पुरस्कार' प्रदान करता आ रहा है।
- 'राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगल पुरस्कार' राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाते हैं। इस पुरस्कार के तहत 50 हजार रुपए नकद, एक प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किया जाता है।
- भारत में नर्सेज के लिए ट्रेंड नर्सेस एसोसिएशन ऑफ इंडिया नामक स्थान कार्यरत है।
*अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस-2018 का विषय/थीम*
Nurses A Voice to Lead – Health is a Human right
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें