11 मई 2018 : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस
(National Technology Day)
- सन् 1998 में आज ही के दिन भारत ने अपना दूसरा सफल परमाणु परीक्षण किया था। यह परमाणु परीक्षण राजस्थान के पोखरण में किया गया था।
- परमाणु परीक्षण किसी भी देश के लिए प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बहुत बड़ी उपलब्धि है, इसलिए इस दिन को प्रौद्योगिकी दिवस यानी टैक्नोलॉजी दिवस के रूप में मनाते हैं।
- भारत के दूसरे परमाणु परीक्षण के बाद प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत को परमाणु शक्ति से लैस देश घोषित कर दिया था।
- परमाणु शक्ति बनने वाला भारत छठा राष्ट्र था।पोखरण में किए गए परमाणु परीक्षण के ऑपरेशन को 'ऑपरेशन शक्ति' नाम दिया गया था। 11 मई से 13 मई, 1998 तक भारत ने पांच परमाणु परीक्षण किए।
- प्रौद्योगिकी दिवस को को मनाने का उद्देश्य देश की प्रौद्योगिकीय क्षमता के विकास को बढ़ावा देना है।
- प्रति वर्ष 11 मई को तकनीकी विकास बोर्ड द्वारा विभिन्न व्यक्तियों, नए आविष्कारकों को देश के विकास में उनके स्वदेशी तकनीकी योगदान के चलते पुरस्कृत किया जाता है।
- 11 मई, 1998 को ही देश के पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट 'हंसा 3' का परीक्षण बेंगलूरु में किया गया। यह अपने ढंग का पहला ऐसा टू-सीटर एयरक्राफ्ट था जिसे एविएशन फ्लाइट ट्रेनिंग और निजी उड़ान के लिए भी उपयोग में लाया जा सकता है।
*राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस-2018 का विषय/थीम*
Science and Technology for a sustainable future
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें