05 मई, 2018 के समसामयिक समाचार (करेंट अफेयर्स-2018)
नासा का मंगल ग्रह मिशन 'इनसाइट' लॉन्च, रोबोटिक लैंडर को एटलास 5 रॉकेट से किया गया लॉन्च
- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग एयर फोर्स से एटलास 5 रॉकेट से मंगल ग्रह मिशन 'इनसाइट' लॉन्च किया।
- रोबोटिक लैंडर 'इनसाइट' को मंगल ग्रह पर भेजने का उद्देश्य लाल ग्रह की आंतरिक संरचना की जानकारी एकत्र करना है।
- इनसाइट का पूरा नाम Interior Exploration using Seismic Investigations, Geodesy and Heat Transport (InSight) है।
- इसी वर्ष 26 नवंबर को मंगल ग्रह की सतह पर उतरने वाले इनसाइट में फ्रांस की स्पेस एजेंसी द्वारा निर्मित सिस्मोमीटर लगाया है। इनसाइट इसे मंगल ग्रह की सतह पर स्थापित करेगा, जिससे वहां भूकंप के झटकों की जानकारी जुटाई जा सकेगी।
- सिस्मोमीटर के साथ ही मंगल ग्रह की सतह पर खुदाई करने के लिए ड्रिल भी भेजे गए हैं, जो 10 से 16 फीट तक की खुदाई करेंगे।
- नासा का यह मिशन सफल होना अत्यन्त महत्वपूर्ण है, क्योंकि सन् 2030 तक नासा मंगल ग्रह पर इंसान भेजना चाहता है।
उत्तर और दक्षिण कोरिया टाइम जोन एक हुआ, उत्तर कोरिया ने अपनी घड़ी की सुइयां आधे घंटे बढ़ाई
- प्रेसिडियम ऑफ सुप्रीम पीपल्स एसेंबली ऑफ उत्तर कोरिया के आदेश के अनुसार उत्तर कोरिया का समय 30 मिनट पीछे करते हुए दक्षिण कोरिया के बराबर कर दिया गया है।
- उत्तर और दक्षिण कोरिया में अब समान समय होगा। अभी तक दोनों में आधे घंटे का फर्क था।
- दोनों देशों में यह फैसला राष्ट्राध्यक्षों उत्तर कोरिया के प्रमुख किम जोंग उन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई इन के बीच 27 अप्रेल को हुई शिखर वार्ता के बाद लिया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें