सिक्किम के पवन चामलिंग बने लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री
- सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग मुख्यमंत्री पद पर लगातार सबसे लंबे समय तक रहने वाले पहले राजनीतिज्ञ बन गए हैं।
- पवन चामलिंग ने 23 साल, 4 महीने और 18 दिन इस पद पर रहकर यह रिकॉर्ड बनाया। लगातार सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने के मामले में पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु दूसरे स्थान पर आ गए हैं। बसु ने 23 साल, 4 महीने और 7 दिन तक मुख्यमंत्री पद संभाला था।
- पवन चामलिंग ने 12 दिसंबर, 1994 को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वे सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के संस्थापक अध्यक्ष हैं।
लगातार लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहे राजनीतिज्ञ और उनका कार्यकाल
| मुख्यमंत्री | राज्य | समयावधि |
|---|---|---|
| पवन चामलिंग | सिक्किम | 23 साल, चार महीने, 18 दिन (1994-2018) |
| ज्योति बसु | पश्चिम बंगाल | 23 साल, चार महीने, सात दिन (1977-2000) |
| गेगांग अपांग | अरुणाचल प्रदेश | 22 साल, सात महीने (1980-1999, 2003-2007) |
| माणिक सरकार | त्रिपुरा | 20 साल (1998-2018) |
| शीला दीक्षित | दिल्ली | 15 साल, 25 दिन (1998-2013) |
| रमन सिंह | छत्तीसगढ़ | 14 साल, चार माह, 23 दिन (2003 से लगातार) |
| नरेंद्र मोदी | गुजरात | 12 साल, छह महीने (2001-2014) |
| शिवराज सिंह चौहान | मध्य प्रदेश | 12 साल, पांच महीने, एक दिन (2005 से लगातार) |
| दिग्विजय सिंह | मध्य प्रदेश | 10 साल, (1993-2003) |
| चंद्रबाबू नायडू | आंध्र प्रदेश | आठ साल, सात महीने (1995-2004) |
सन् 2019 का प्रवासी भारतीय दिवस वाराणसी में आयोजित होगा
- ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी वाराणसी में वर्ष 2019 का प्रवासी भारतीय दिवस आयोजित किया जाएगा।
- प्रवासी भारतीय दिवस अगले साल 21 से 23 जनवरी तक आयोजित होगा।
- प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री पी जगन्नाथ करेंगे।
- वर्ष 2019 के लिए प्रवासी भारतीय दिवस की थीम 'नए भारत के निर्माण में प्रवासी भारतीयों की भूमिका' रखी गई है।
- प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन विदेश मंत्रालय उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से करेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें