गुरुवार, 3 मई 2018

3 मई 2018 : अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस

(World Press Freedom Day)

 

  • प्रतिवर्ष 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।
  • सन् 1991 से विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है।
  • अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाने का निर्णय यूनेस्को और संयुक्त राष्ट्र के 'जन सूचना विभाग' ने मिलकर किया था।
  • अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाने का उद्देश्य प्रेस यानी मीडिया की स्वतंत्रता को मुखर बनाना है।  यह दिन प्रेस की स्वतंत्रता को बढ़ावा देने और इसके लिए सार्थक पहल करने तथा दुनिया भर में प्रेस की स्वतंत्रता की स्थिति का आकलन करने का भी दिन है। एक प्रकार से यह अभिव्यक्ति की आजादी का पर्व है।
  • भारतीय संविधान में अनुच्छेद 19(1) (क) के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता शामिल की गई है। इसका आशय है-शब्दों, लेखों, चिह्नों, प्रिटिंग या किसी अन्य प्रकार से अपने विचारों को व्यक्त करना,
  • अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में प्रेस की स्वतंत्रता भी शामिल है।
  • लोकतांत्रिक शासन प्रणाली में वाक् और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता आधार स्तंभ का कार्य करती है।



*विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस-2018 का विषय/थीम*

Keeping Power in Check: Media, Justice and The Rule of Law


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें