01 मई, 2018 के समसामयिक समाचार (करेंट अफेयर्स-2018)
दूरसंचार आयोग ने दी विमान में मोबाइल फोन और इंटरनेट के इस्तेमाल की मंजूरी
- भारतीय दूरसंचार विभाग ने हवाई यात्रा के दौरान विमान में मोबाइल फोन और इंटरनेट के इस्तेमाल की मंजूरी दी है।
- दूरसंचार आयोग की अध्यक्ष और टेलीकॉम सचिव अरुणा सुंदरराजन के अनुसार विमान में मोबाइल फोन और इंटरनेट की सुविधा आगामी 3-4 महीने में शुरू होगी।
- विमान में मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं के लिए सेवा प्रदाता को अलग से लाइसेंस लेना होगा, जिसकी फीस मात्र 1 रुपए सालाना होगी।
- विमान में मोबाइल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अंतरिक्ष विभाग से स्वीकृत सेटेलाइट का ही उपयोग किया जा सकेगा और इसका गेटवे भी भारत में होना जरूरी होगा।
- विमान के 3,000 मीटर की ऊंचाई पर ही मोबाइल और इंटरनेट सेवा दी जा सकेगी।
- दूरसंचार आयोग के अनुसार विमान के टेकऑफ और लैंडिंग के समय मोबाइल फोन पर लगी रोक जारी रहेगी।
- दूरसंचार आयोग ने यह फैसला भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (अंग्रेजी: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया - ट्राई) की सिफारिशों के बाद किया है।
- दूरसंचार आयोग ने 10 अगस्त, 2017 को ट्राई से इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी पर सुझाव मांगे थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें