शुक्रवार, 4 मई 2018

02 मई, 2018 के समसामयिक समाचार (करेंट अफेयर्स-2018)

विश्व स्वास्थ्य संगठन की 'ग्लोबल एयर पॉल्यूशन डेटाबेस रिपोर्ट' जारी, 10 में से 9 लोग ले रहे जहरीली हवा में सांस

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की 'ग्लोबल एयर पॉल्यूशन डेटाबेस रिपोर्ट' के अनुसार 10 में से 9 लोग जहरीली हवा में सांस लेने को विवश हैं।
  • डब्ल्यूएचओ ने रिपोर्ट में वायु प्रदूषण को दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट बताया है।
  • रिपोर्ट में भारत में चलाई जा रही 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' की तारीफ की। इस योजना के तहत बीपीएल घरों में एलपीजी कनेक्शन मुहैया कराया जाता है।
  • डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट में 100 देशों के चार हजार शहरों में प्रदूषण के स्तर का ब्यौरा दिया गया है।
  • रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की 40 प्रतिशत जनसंख्या के पास अब भी एलपीजी ईंधन की सुविधा नहीं है।

प्रधानमंत्री वय वंदन योजना में निवेश की सीमा बढ़ी, वरिष्ठ नागरिकों को मिल सकेगी दस हजार रुपए तक पेंशन

  • केंद्र सरकार ने सामाजिक सुरक्षा के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए चल रही प्रधानमंत्री वय वंदन योजना (पीएमवीवीवाई) में अब निवेश की सीमा बढ़ाकर 15 लाख रुपए कर दी है।
  • योजना में निवेश की सीमा बढ़ाने से अब वरिष्ठ नागरिकों को 10,000 प्रतिमाह तक पेंशन मिलने की संभावना है।
  • पीएमवीवीवाई योजना में सदस्य बनने की अंतिम तिथि भी चार मई 2018 से बढ़ाकर 31 मार्च 2020 कर दी गई है।
  • पीएमवीवीवाई योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को न्यूनतम डेढ़ लाख रुपए जमा करने पर न्यूनतम 1000 रुपए पेंशन मिलने की गारंटी है।
  • ये है प्रधानमंत्री वय वंदन योजना

  • साठ साल से अधिक उम्र के लोगों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए इस योजना का क्रियान्वयन भारतीय जीवन बीमा निगम के माध्यम से किया जा रहा है। योजना में सदस्य बनने वाले बुजुर्गों को दस साल तक आठ प्रतिशथ सुनिश्चित रिटर्न के रूप में वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन मिलती है। वरिष्ठ नागरिक, मासि, तिमाही, छमाही या वार्षिक आधार पर पेंशन ले सके हैं। एलआईसी द्वारा आठ प्रतिशत रिटर्न उत्पन्न न कर पाने की स्थिति में सरकार उसकी भरपाई सब्सिडी से करती है।

रेलवे की इनहाउस स्टेशन सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के बल्हारशाह और चंद्रपुर स्टेशन प्रथम स्थान

  • भारतीय रेलवे की ओर आयोजित इनहाउस स्टेनश सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के बल्हारशाह और चंद्रपुर स्टेशन प्रथम स्थान पर रहे।
  • बल्हारशाह और चंद्रपुर स्टेशन को तडोबा नेशनल पार्क और स्थानीय आदिवासी कला पर आधारित पेंटिंग, कलाकृति और भित्ति-चित्र से सजाया गया।
  • प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर मिथिला पेंटिंग से सुसज्जित बिहार के मधुबनी स्टेशन और तमिलनाडु का मदुरै स्टेशन रहा। मदुरै स्टेशन को स्थानीय संस्कृति से लिए गए लोकप्रिय दृश्यों से सजाया गया है।
  • संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर गुजरात का गांधीधाम, राजस्थान का कोटा और तेलंगाना का सिकंदराबाद स्टेशन रहा।
  • रेलवे की ओर से प्रथम पुरस्कार पाने वाले स्टेशन को 10 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर आए स्टेशन को पांच लाख रुपये और तीसरा स्थान पाने वाले को तीन लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
  • प्रतियोगिता के लिए  रेलवे बोर्ड को 11 रेलवे जोन से कुल 62 प्रस्ताव मिले थे।

हिंद महासागर में भारत-फ्रांस के नौसैनिक अभ्यास 'वरुण' के तीसरे चरण का शुभारम्भ

  • भारत और फ्रांस की नौसेनाओं के बीच वार्षिक नौसैनिक अभ्यास 'वरुण' का तीसरा चरण 1 से 7 मई तक चलेगा।
  • भारत और फ्रांस की नौसेनाओं के 'वरुण अभ्यास' का यह तीसरा चरण है।
  • दोनों सेनाओं के मध्य यह नौसैनिक अभ्यास हिंद महासागर में स्थित फ्रांस के रियूनियन आइलैंड के समीप किया जा रहा है।
  • हिंद महासागर स्थित फ्रांस के रियूनियन द्वीप पर फ्रांस के लगभग साढ़े आठ लाख नागरिक रहते हैं।
  • 'वरुण' अभ्यास के पहले चरण में फ्रांस की परमाणु पनडुब्बी के साथ भारतीय नौसेना की नवीनतम कलवरी वर्ग की फ्रांस के सहयोग से बनी पनडुब्बी ने साझा पनडुब्बी नाशक युद्धाभ्यास किया था।
  • 'वरुण' अभ्यास के दूसरे चरण में चेन्नई के समुद्र तट पर फ्रांस के लैंडिंग हेलीकॉप्टर डाक एलएचडी डिक्समुडे ने भाग लिया था।
  • अब हिंद महासागर में हो रहे 'वरुण' अभ्यास के तीसरे चरण में भारतीय नौसेना ने अपने अग्रणी विध्वंसक पोत आईएनएस मुम्बई और फ्रिगेट आईएनएस त्रिखंड को उतारा है। भारतीय नौसेना के समुद्र टोही विमान पी-8-आई का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें