शुक्रवार, 15 मार्च 2019

15 मार्च 2019 : विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस

आज का दिन : 15 मार्च 2019

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस

(World Consumer Rights Day)

  • सम्पूर्ण विश्व में प्रतिवर्ष 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है।
  • सन् 1983 में कंज्यूमर्स इंटरनेशनल संस्था ने पहली बार विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया।
  • कंज्यूमर्स इंटरनेशनल संस्था की स्थापना वर्ष 1960 में इंग्लैंड के लंदन में की गई थी।
  • इस दिवस को मनाने का मूल उद्देश्य लोगों को उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
  • 15 मार्च, 1962 में अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने उपभोक्ता अधिकारों के मुद्दे पर अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया था।
  • उपभोक्ता इंटरनेशनल वर्ल्ड कांग्रेस का आयोजन प्रति चार वर्ष बाद किया जाता है।
  • 20वां उपभोक्ता इंटरनेशनल वर्ल्ड कांग्रेस (20th Consumers International World congress), ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में 10-13 नवम्बर  2015 को आयोजित किया गया।
  • 21वीं उपभोक्ता इंटरनेशनल वर्ल्ड कांग्रेस (21th Consumers International World congress), अप्रेल, 2019 में पुर्तगाल में आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही पहली ग्लोबल डिजिटल कन्ज्यूमर समिट का भी आयोजन पुर्तगाल में ही किया जाएगा।
  • भारत में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस प्रतिवर्ष 24 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिवस पहली बार 24 दिसंबर, 2000 को मनाया गया।
  • भारत में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम विधेयक 24 दिसंबर 1986 को पारित हुआ। अधिनियम में संशोधन 1991, 1993 और 2002 में हुआ।
  • उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 के तहत अधिकार भारत के संविधान की धारा 14 से 19 बीच अधिकारों से आरंभ होते हैं।

*विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस-2019 का विषय/थीम*

Trusted Smart Products

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें