आज का दिन : 23 दिसंबर, 2019
किसान दिवस
(Farmers Day)
- देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस 23 दिसंबर को प्रतिवर्ष किसान दिवस मनाया जाता है।
- भारत की जनसंख्या का अधिकांश हिस्सा आज भी कृषि कार्यों में जुटा हुआ है। उनकी मेहनत से ही हमें भोजन मिलता है। किसानों की मेहनत को सम्मान देने के लिए ही किसान दिवस मनाया जाता है।
- चौधरी चरण सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में 23 दिसंबर 1902 को हुआ था।
- चौधरी चरण सिंह 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक भारत के प्रधानमंत्री पद पर रहे। इस दौरान उन्होंने किसानों के हित के लिए कई नीतियां बनाईं।
- वर्ष 1952 में चौधरी चरण सिंह की मेहनत के कारण ही 'जमींदारी उन्मूलन विधेयक' पारित हो सका।
एक जुलाई 1952 को यूपी में उनके बदौलत जमींदारी प्रथा का उन्मूलन हुआ और गरीबों को अधिकार मिला। - किसानों के हित में उन्होंने 1954 में उत्तर प्रदेश भूमि संरक्षण कानून को पारित कराया।
वर्ष 1979 में भारत के वित्तमंत्री और उपप्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रीय कृषि व ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की स्थापना की। - देश में प्रतिवर्ष 15 अक्टूबर को 'राष्ट्रीय महिला किसान दिवस' भी मनाया जाता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें