शनिवार, 7 दिसंबर 2019

7 दिसंबर, 2019 : अंतरराष्ट्रीय नागरिक विमानन दिवस

आज का दिन : 7 दिसंबर, 2019


अंतरराष्ट्रीय नागरिक विमानन दिवस

(International Civil Aviation Day)


  • सन् 1996 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 7 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।
  • अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) को नागरिक उड्डयन मामलों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और एकरूपता सुरक्षित करने के लिए 7 दिसंबर, 1944 को  अमेरिका के शिकागो में स्थापित किया गया था।
  • अंतरराष्ट्रीय नागरिक विमानन दिवस को मनाने का उद्देश्य सामाजिक, आर्थिक विकास के लिए नागरिक उड्डयन का महत्व बताना है।
  • अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन की ओर से यह दिवस मनाया जाता है। शिकागो कन्वेंशन में इसी दिन अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे।
  • 1996 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक आईसीएओ पहल के अनुसार और कनाडा सरकार की सहायता से, अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस प्रतिवर्ष 7 दिसंबर को मनाने घोषणा की।



अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (International Civil Aviation Organization-ICAO)

  • अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) का मुख्यालय मॉन्ट्रियल (कनाडा) में है। आईसीएओ के 7 क्षेत्रीय कार्यालय हैं।
  • अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन निम्न संगठनों के साथ मिलकर काम करता है- विश्व मौसम विज्ञान संगठन, अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ, यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन, विश्व स्वास्थ्य संगठन और अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन सहित अन्य संयुक्त राष्ट्र के सदस्य।
  • भारत के शिवेन्दर सिंह सिद्धू 1988-1991 तक अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन के महासचिव रहे हैं। सिद्धू मणिपुर, गोवा और मेघालय के राज्यपाल भी रह चुके हैं।



*अंतरराष्ट्रीय नागरिक विमानन दिवस-2019 का विषय/थीम*

75 Years of Connecting the World

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें