शुक्रवार, 15 मई 2026

15 मई 2026 : अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस

आज का दिन : 15 मई 2026

अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस 

(International Day of Families)

 

  • प्रतिवर्ष 15 मई को अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा की ओर से सन् 13 में प्रतिवर्ष 15 मई को अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाने की घोषणा की गई। तब से प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जा रहा है।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ महासभा ने वर्ष 14 को ‘अंतरराष्ट्रीय परिवार वर्ष’ के रूप में मनाया था।
  • अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को परिवार का महत्व बताना है। इस दिन विभिन्न संस्थाओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को परिवार का महत्व बताया जाता है।
  • अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस का एक प्रतीक चिह्न (लोगो) भी संयुक्त राष्ट्र संघ ने जारी किया है। इस लोगो  में हरे रंग के एक गोल घेरे के बीच एक हार्ट और घर अंकित किया गया है।
  • परंपरागत रूप से भारतीय समाज परिवार प्रधान है। आज भी अधिकांश भारतवासी परिवार को जीवन का अहम हिस्सा मानते हैं और उसमें रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं।
  • यूएन की ओर से अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस-2026 पर बढ़ती असमानताओं के कारण पारिवारिक जीवन में बच्चों के भविष्य, स्वस्थ विकास में सहायता, एकीकृत और परिवार-केंद्रित नीतियों को एकीकृत करने के महत्व पर जोर दिया जा रहा है।
  • कतर की राजधानी दोहा में 4 से 6 नवंबर, 2025 तक सामाजिक विकास के लिए दूसरा विश्व शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था। यह शिखर सम्मेलन 1995 के कोपेनहेगन घोषणा पत्र पर आधारित था, जिसमें परिवारों को समाज की नींव के रूप में मान्यता दी गई थी।

    *अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस-2020 का विषय/थीम*

    Families, Inequalities and Child Wellbeing

    कोई टिप्पणी नहीं:

    एक टिप्पणी भेजें