सिक्किम स्थापना दिवस
(Sikkim Foundation Day)
आज का दिन : 16 मई 2026
- प्रतिवर्ष 16 मई को सिक्किम स्थापना दिवस मनाया जाता है।
- 16 मई, 1975 को सिक्किम को 38वें संविधान संशोधन के बाद पूर्ण राज्य का दर्जा प्रदान किया गया। यह भारतीय गणतंत्र का 22वां राज्य बना।
- इससे पूर्व 5 सितंबर, 1950 को सिक्किम भारत का संरक्षित राज्य बना था। इसके बाद भारतीय संविधान के 36वें संशोधन के बाद 1964 में यह एक राज्य बना।
- भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित सिक्किम राज्य का इतिहास 13वीं शताब्दी से माना जाता है। इस शताब्दी में लेप्चा प्रमुख थेकोंग-थेक एवं तिब्बत के राजकुमार खे- भूमसा के मध्य उत्तरी सिक्किम में काब लुंगत्सोक बंधुत्व के एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
- सन् 1642 में सिक्किम में नामग्याल राजवंश का शासन शुरू हुआ। इसकी स्थापना फुन्त्सोंग नामग्याल ने की थी। जिन्हें तीन बौद्ध भिक्षुओं ने राजा घोषित किया था। इस राजवंश ने सिक्किम पर 300 से ज्यादा वर्षों तक शासन किया।
- वर्तमान यानी सन् 2026 में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के प्रेम सिंह तमांग (पीएस गोले) सिक्किम के मुख्यमंत्री हैं। ओम प्रकाश माथुर सिक्किम के राज्यपाल हैं।
सिक्किम से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
- सिक्किम की राजधानी गंगटोक है।
- सिक्किम राज्य की सीमा एकमात्र प. बंगाल राज्य से लगती है।
- भारत के तीन देशों से सीमा लगने वाले राज्यों में सिक्किम भी शामिल है। इसकी सीमा चीन, नेपाल व भूटान से लगती है।
- सिक्किम का क्षेत्रफल 7,096 वर्ग कि.मी. है।
- वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार सिक्किम की जनसंख्या 6,10,577 है।
- वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार सिक्किम में लिंगानुपात 890/1000 है।
- वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार सिक्किम में साक्षरता दर 81.4 प्रतिशत है।
- सिक्किम से लोकसभा एवं राज्यसभा के लिए एक-एक सदस्य चुना जाता है।
- सिक्किम में लेपचा जनजाति निवास करती है।
- सिक्किम का राज्य पशु लाल पांडा और राज्य पक्षी रक्त तीतर है।
- सिक्किम की मुख्य भाषाएं- भुटिया, लेप्चा, नेपाली, लिम्बुई, अंग्रेजी।
- सिक्किम के पर्वत- दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी कंचनजंगा सिक्किम के उत्तरी-पश्चिमी भाग में नेपाल की सीमा पर है।
- सिक्किम के दर्रे- नाथूला, जेलेप ला, सिंगलीला।
- सिक्किम का राष्ट्रीय अभयारण्य- गंगटोक स्थित खगचंदमेंदा नेशनल पार्क। कंचनजंगा नेशनल पार्क यानी कंचनजंगा बायोस्फीयर यूनेस्को की हेरिटेज सूची में शामिल होने वाला भारत का 11वां बायोस्फीयर रिजर्व है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें