विश्व सामाजिक न्याय दिवस
(World Day of Social Justice)
आज का दिन : 20 फरवरी 2021
- 26 नवंबर, 2007 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रत्येक वर्ष 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाने का निर्णय किया।
- सन् 2009 से प्रतिवर्ष 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाना शुरू किया गया।
- विश्व सामाजिक न्याय दिवस दुनिया में सामाजिक समानता स्थापित करने की प्रतिबद्धता को दृढ़ बनाता है।
- बेरोजगारी और गरीबी को दूर करने प्रयासों को बढ़ावा देना भी विश्व सामाजिक न्याय दिवस को मनाने का उद्देश्य है।
- सामाजिक न्याय का अर्थ है- एक ऐसे समाज की स्थापना से है जिसमें लिंग, आयु, धर्म के आधार पर भेदभाव न हो।
- विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर संयुक्त राष्ट्र एवं अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा सामाजिक न्याय के लिए अपील जारी की जाती है।
- संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, सामाजिक न्याय देशों के मध्य समृद्ध और शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के लिए एक अंतर्निहित सिद्धांत है। सामाजिक न्याय से आशय है- लिंग, धर्म, आयु, अक्षमता तथा संस्कृति की भावना को भूलकर समानता से परिपूर्ण समाज की स्थापना करना।
- हमारे संविधान की प्रस्तावना में ही सभी देशवासियों को सामाजिक न्याय देने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की गई है। इसके अलावा अन्य कभी उपबंधों के तहत सभी प्रकार के भेदभावों को दूर करने का प्रयास किया गया है।
*विश्व सामाजिक न्याय दिवस-2021 का विषय/थीम*
A Call for Social Justice in the Digital Economy
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें