अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस
(Arunachal Pradesh foundation day)
आज का दिन : 20 फरवरी 2021
- 20 फरवरी, 1987 को अरुणाचल प्रदेश भारतीय संघ का 24वां राज्य बना। इसी उपलक्ष्य में यह दिवस मनाया जाता है।
- अरुणाचल प्रदेश में 20 फरवरी का दिन 'स्टेटहुड दिवस' के रूप में मनाया जाता है।
- सन् 1962 से पूर्व अरुणाचल प्रदेश को नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी (नेफा) के नाम से जाना जाता था। संवैधानिक रूप से यह असम का ही एक हिस्सा था। सन् 1965 तक यह विदेश मंत्रालय की देखरेख में रहा।
- सन् 1972 में अरुणाचल प्रदेश को केन्द्र शासित प्रदेश का दर्जा देकर 'अरुणाचल प्रदेशÓ नाम दिया गया। अंतत: 20 फरवरी, 1987 को अरुणाचल प्रदेश भारतीय संघ का 24वां राज्य बना।
अरुणाचल संबंधी परीक्षा उपयोगी तथ्यात्मक जानकारी
- 'अरुणाचल' का हिन्दी में शाब्दिक अर्थ है 'उगते सूर्य की भूमि' (अरुण+अचल)।
- अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर है। इसका क्षेत्रफल 83,743 वर्ग कि.मी. है।
- वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार अरुणाचल प्रदेश की जनसंख्या 13,83,727, साक्षरता दर 65.4 प्रतिशत है।
- अरुणाचल प्रदेश का राज्य पशु मिथुन और राज्य पक्षी हॉर्नबिल है।
- अरुणाचल प्रदेश की मुख्य भाषाओं में निशी, दाफला, अदी, बंगाली, मोनपा, वांचो, नोकटे, मिशमी, तगसा शामिल है। लेकिन इसकी शासकीय भाषा अंग्रेजी है।
- वर्तमान यानी सन् 2021 में राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडू (भारतीय जनता पार्टी) और राज्यपाल बिग्रेडियर (सेवानिवृत) डॉ. बी.डी. मिश्रा हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें