मिजोरम स्थापना दिवस
(Mizoram Foundation Day)
आज का दिन : 20 फरवरी 2021
- 20 फरवरी, 1987 को मिजोरम भारतीय संघ का 23वां राज्य बना।
- इससे पहले मिजोरम असम का एक जिला था।
- सन् 1972 में पूर्वोत्तर क्षेत्र पुनर्गठन अधिनियम लागू होने पर मिजोरम को केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया था।
- ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार 1871 में ब्रिटिश शासन के अधीन उत्तर का लुशाई पर्वतीय क्षेत्र असम और दक्षिणी भाग बंगाल के आधिपत्य में रहा। सन् 1878 में इन दोनों हिस्सों को मिलाकर एक जिला बनाया गया, जिसका नाम लोशाई हिल्स रखा गया।
मिजोरम संबंधी परीक्षा उपयोगी तथ्यात्मक जानकारी
- मिजोरम की राजधानी आईजोल है।
- मिजोरम का क्षेत्रफल 21,081 वर्ग किमी. है।
- सन् 2011 की जनगणना के अनुसार मिजोरम की जनसंख्या 10,97,206 है।
- मिजोरम में साक्षरता दर 91.3 प्रतिशत है।
- मिजोरम की मुख्य भाषाएं मिजो, अंग्रेजी, बंगाली, त्रिपुरी हैं।
- मिजोरम का राज्य पशु शिरोव और राज्य पक्षी मिसिस हूमेस तीतर है।
- मिजोरम के प्रमुख लोकनृत्य हैं- चेरोकान, पाखुलिया।
- वर्तमान यानी सन् 2021 में मिजोरम के मुख्यमंत्री पीयू जोरामथंगा (मिजो नेशनल फ्रंट) और राज्यपाल पी.एस. श्रीधरन पिल्लई हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें