आज का दिन : 22 मार्च 2025
विश्व जल दिवस
(World Water Day)
![]() |
विश्व जल दिवस-2025 की थीम- Glacier Preservation |
- संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रतिवर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1993 में पहली बार 'विश्व जल दिवस' मनाया गया।
- 1992 में रियो डि जेनेरियो में आयोजित 'पर्यावरण तथा विकास का संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन' (यूएनसीईडी) में विश्व जल दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।
- विश्व जल दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों में पानी का महत्व, आवश्यकता और संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
- विश्व जल दिवस का उद्देश्य है जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना
- विश्व जल दिवस पर फोटो प्रदर्शनी लगाई जाती है। जल संरक्षण से संबंधित नाट्य कार्यक्रम होते हैं। तालाब, झील, नदी और जलाशय की सैर की जाती है। जल प्रबंधन और सुरक्षा के ऊपर स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेमीनार-परिचर्चा के साथ ही टीवी और रेडियो चैनल या इंटरनेट के माध्यम से संदेश प्रसारित होते हैं। स्वच्छ जल और संरक्षण उपायों की प्रतियोगिताओं सहित कई गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।
- वर्ष 2025 का विश्व जल दिवस ग्लेशियर यानी हिमनदों के संरक्षण पर जोर देता है। इसकी थीम भी इसी अनुरूप रखी गई है। एक दिन पूर्व यानी 21 मार्च 2025 को पहला विश्व ग्लेशियर दिवस मनाया गया है।
जल शक्ति अभियान: कैच द रेन-2025
- भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की ओर से पर्यावरण वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और हरियाणा सरकार के सहयोग से विश्व जल दिवस 22 मार्च 2025 को 'जल शक्ति अभियान: कैच द रेन-2025' की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण और प्रबंधन के प्रति सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। इसकी थीम 'जल संचयन जन भागीदारी: जन जागरूकता की ओर' रखी गई है। इस पहल में देश के 148 जिलों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
विश्व जल विकास रिपोर्ट-2025
- 21 मार्च 2025 को यूनेस्को मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में विश्व जल विकास रिपोर्ट-2025 जारी की गई। वर्ष 2025 की विश्व जल विकास रिपोर्ट का शीर्षक Mountains and glaciers: Water towers है। विश्व जल विकास रिपोर्ट पानी पर संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख रिपोर्ट है। इसमें दुनिया में मीठे पानी के संसाधनों की समग्र स्थिति, उपयोग और प्रबंधन का व्यापक मूल्यांकन किया जाता है। विश्व जल विकास रिपोर्ट यूएन वाटर और यूनेस्को वर्ल्ड वाटर असेसमेंट प्रोग्राम तैयार करते हैं।
विश्व जल सप्ताह-2025
- 24 से 28 अगस्त, 2025 तक स्वीडन के स्टॉकहोम में विश्व जल सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष इसकी थीम Water for Climate Action रखी गई है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल वाटर इंस्टीट्यूट वर्ष 1991 से इस सप्ताह का आयोजन कर रहा है।
रियाद में होगा 11वें विश्व जल मंच का आयोजन
- वर्ल्ड वाटर काउंसिल की ओर से प्रति तीन वर्ष में विश्व जल मंच का आयोजन किया जाता है। पानी पर दुनिया के इस सबसे बड़े और प्रतिष्ठित आयोजन में लगभग सभी देश भाग लेते हैं। पहले विश्व जल मंच का आयोजन 1997 में मोरक्को के शहर मराकेश में हुआ था। 10वें विश्व जल मंच यानी वर्ल्ड वाटर फोरम का आयोजन 18-24 मई, 2024 को इंडोनेशिया के बाली में आयोजित किया। अगला यानी 11वां विश्व जल मंच सऊदी अरब के रियाद में 22 से 28 मार्च, 2027 होगा।
एक प्रतिशत पानी ही पीने योग्य
- हमारी पृथ्वी पर एक अरब 40 घन किलोलीटर पानी है। इसमें से 97.5 प्रतिशत पानी समुद्र में है, जो खारा है। शेष 1.5 प्रतिशत पानी बर्फ के ठोस रूप में ध्रुवीय प्रदेशों में है। शेष बचा एक प्रतिशत पानी नदियों, सरोवर, कुओं, झरनों और झीलों में है। यही पानी पीने योग्य है। इस एक प्रतिशत पानी का 60वां हिस्सा खेती और औद्योगिक कारखानों में उपयोग होता है। शेष 40वाँ हिस्सा हम पीने, भोजन बनाने, नहाने, कपड़े धोने एवं साफ-सफाई में उपयोग लेते हैं।
- सामान्यत: पीने के लिए मानव को प्रतिदिन 3 लीटर और पशुओं को 50 लीटर पानी की आवश्यकता होती है।
- हमारे देश में तो प्राचीन काल से ही पानी के संचय के अनेक तरीके अपनाए जाते रहे हैं। आज भी हम पारंपरिक तरीकों से पानी बचाएं तो आने वाले संकट को टाला सकता है।
- संयुक्त राष्ट्र के अनुसार दुनिया की 2.2 बिलियन आबादी स्वच्छ जल से वंचित है। यानी लगभग हर 3 में से एक व्यक्ति को स्वच्छ जल नहीं मिल रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने सतत विकास (Sustainable Development Goal 6) के तहत वर्ष 2030 तक सभी को स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा है।
- वर्ष 2010 में संयुक्त राष्ट्र ने स्वीकार किया था कि साफ और स्वच्छ पेयजल मानव अधिकार है।
जल जीवन मिशन
- देश में 'जल जीवन मिशन' की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त, 2019 को की थी। इसके तहत हर घर जल योजना में ग्रामीण भारत के सभी घरों में 2024 तक व्यक्तिगत घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
*विश्व जल दिवस-2024 का विषय/थीम*
Water for Peace
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें