हिंदी पत्रकारिता दिवस
(Hindi Journalism Day)
आज का दिन : 30 मई 2025
- प्रतिवर्ष 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है।
- 30 मई, 1826 को प्रथम हिंदी समाचार पत्र 'उदन्त मार्तण्ड' का प्रकाशन शुरू हुआ था। इसलिए इस दिन को 'हिंदी पत्रकारिता दिवस' के रूप में मनाया जाता है।
- कानपुर से प्रकाशित होने वाले साप्ताहिक समाचार पत्र 'उदन्त मार्तण्ड' के प्रकाशक व सम्पादक पंडित युगल किशोर शुक्ल थे।
- परम्परागत रूप से भारत में पत्रकारिता जगत से जुड़े लोग प्रेस क्लब या अन्य जगह पर इस दिवस को मनाते आए हैं।
- 'उदन्त मार्तण्ड' साप्ताहिक पत्र था। पत्र की भाषा पछाँही हिंदी थी, जिसे इसके संपादकों ने 'मध्यदेशीय भाषा' कहा है। प्रत्येक मंगलवार को प्रकाशित होने वाले इस समाचार पत्र के प्रथम अंक की 500 प्रतियां प्रकाशित की गईं। बिना सरकारी के सहायता के यह पत्र नहीं चल पाया और सन् 1827 में इसका प्रकाशन बंद हो गया।
- उदन्त मार्तण्ड के प्रकाशन व सम्पादक युगल किशोर मूलत: कानपुर के रहने वाले थे। युगल किशोर सिविल एवं राजस्व उच्च न्यायालय कलकत्ता में कार्यवाहक रीडर थे और बाद में वकील बने।
- भारत का पहला समाचार पत्र 1780 में जेम्स ऑगस्टस हिक्की ने 'द कलकत्ता जनरल एडवर्टाइजर' नाम से प्रकाशित किया। इसे 'द बंगाल गजट' या 'कलकत्ता गजट' के नाम से भी जाना गया।
- किसी भारतीय द्वारा प्रकाशित देश का पहला समाचार पत्र 'बंगाल गजट' था। इसका प्रकाशन सन् 1816 में गंगाधर भट्टाचार्य ने शुरू किया। यह अंग्रेजी भाषा का समाचार पत्र था।
स्वतंत्रता पूर्व भारत में प्रकाशित प्रमुख समाचार-पत्र
वर्ष | समाचार पत्र | संस्थापक/संपादक | स्थान | भाषा |
---|---|---|---|---|
1818 | समाचार दर्पण | कैरे व मार्शमैन | सेरामपुर (बंगाल) | अंग्रेजी |
1821 | संवाद कौमुदी | राजा राममोहन राय | कलकत्ता | बांग्ला |
1822 | मिरातुल अखबार | राजा राममोहन राय | कलकत्ता | फारसी |
1853 | हिन्दू पैट्यिाट | हरिश्चंद्र मुखर्जी | कानपुर | अंग्रेजी |
1859 | सोम प्रकाश | ईश्वरचंद्र विद्यासागर | कलकत्ता | बांग्ला |
1861 | टाइम्स ऑफ इंडिया | बेनेट कॉलमेन एंड कंपनी | बंबई | अंग्रेजी |
1868 | अमृत बाजार पत्रिका | मोतीलाल घोष, शिशिर कुमार घोष | कलकत्ता | बांग्ला, अंग्रेजी |
1875 | स्टेटसमैन | राबर्ट नाइट | कलकत्ता | अंग्रेजी |
1881 | केसरी | बाल गंगाधर तिलक | बंबई | मराठी |
1882 | मराठा | बाल गंगाधर तिलक | बंबई | अंग्रेजी |
1910 | प्रताप | गणेश शंकर विद्यार्थी | कानपुर | हिंदी |
1912 | कामरेड | मोहम्मद अली | कलकत्ता | अंग्रेजी |
1912 | अल हिलाल | मौलाना अबुल कलाम आजाद | कलकत्ता | उर्दू |
1913 | अल बिलाग | मौलाना अबुल कलाम आजाद | कलकत्ता | उर्दू |
1913 | हमदर्द | मोहम्मद अली | कलकत्ता | उर्दू |
1913 | बॉम्बे क्रोनिकल | फिरोजशाह मेहता, बी.जी. हार्निमन | बंबई | अंग्रेजी |
1913 | गदर | गदर पार्टी | सेन फ्रांसिस्को | अनेक भाषाएं |
1914 | न्यू इंडिया, कॉमन वील | ऐनीबेसेन्ट | सेन फ्रांसिस्को | अंग्रेजी |
1919 | यंग इंडिया | महात्मा गांधी | अहमदाबाद | अंग्रेजी |
1919 | नवजीवन | महात्मा गांधी | अहमदाबाद | हिंदी, गुजराती |
1919 | हरिजन | महात्मा गांधी | पूना | हिंदी, गुजराती |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें