विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस
(World Brain Tumor Day)
आज का दिन : 8 जून 2025
- सन् 2000 से पूरी दुनिया में विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस मनाया जा रहा है।
- विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस को सबसे पहले जर्मन ब्रेन ट्यूमर एसोसिएशन की ओर से मनाया गया था। यह संस्था ब्रेन ट्यूमर के बारे में लोगों के बीच शिक्षा और जन जागरूकता प्रसारित करती है।
- विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के लक्षणों और इसके उपचार के बारे में आवश्यक जानकारियां उपलब्ध करवाना और उन्हें जागरुक करना है।
- ब्रेन ट्यूमर सबसे घातक बीमारियों में गिनी जाती है। अधिकांश ट्यूमर से पीड़ित होने वाले रोगियों की संख्या ट्यूमर की तुलना में ब्रेन मेटास्टेसिस के कारण अधिक होती है।
- भारत में ब्रेन ट्यूमर की व्यापकता और प्रसारण बढ़ता जा रहा हैं। बाल्यावस्था में होने वाले कैंसर के अध्ययन के अनुसार, ब्रेन ट्यूमर लड़कियों में सामान्यत: पाया जाता है। यहाँ तक कि यह वयस्क स्त्री और पुरुषों दोनों लिंगों में भी पाया जाता है। हालांकि इनकी स्थितियों के बीच कुछ भिन्नता हो सकती है।
- भारत सरकार ने ब्रेन ट्यूमर की रोकथाम, स्क्रीनिंग, रोग का जल्दी पता लगाने, निदान और अंतिम चरण में उपशामक देखभाल उपचार प्रदान करने के लिए अनेक उद्देश्यों की पूर्ति के साथ राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण कार्यक्रम शुरूआत की गई है।
ब्रेन ट्यूमर के बारे में कुछ तथ्य
- ब्रेन ट्यूमर किसी भी उम्र में हो सकता है।
- ब्रेन ट्यूमर होने के सही कारण स्पष्ट नहीं है।
- ब्रेन ट्यूमर के लक्षण उनके आकार, प्रकार और स्थान पर निर्भर करते हैं।
- वयस्कों के बीच प्राथमिक ब्रेन ट्यूमर का सबसे सामान्य प्रकार एस्ट्रोसाइटोमा, मस्तिष्कावरणार्बुद और ओलिगोडेन्ड्रोग्लियोमा हैं।
- बच्चों में पाए जाने वाले ब्रेन ट्यूमर का सबसे सामान्य प्रकार मेडुलोब्लास्टोमा, ग्रेड एक या ग्रेड दो एस्ट्रोसाइटोमा, (या तंत्रिकाबंधार्बुद) एपिन्डाइमोमा और ब्रेन स्टेम ग्लियोमा हैं।
- ब्रेन ट्यूमर से पीडि़त होने वाले ज़ोखिम के कारकों में पारिवारिक इतिहास एवं अधिक से अधिक संख्या में एक्स रे कराना हो सकते हैं
ब्रेन ट्यूमर के लक्षण क्या हैं?
- ब्रेन ट्यूमर के लक्षण ब्रेन के हिस्से में होने वाले बदलाव के आधार पर पैदा होते हैं। कुछ सामान्य लक्षणों में सिरदर्द, दौरा, दृष्टि समस्या, उल्टी और मानसिक परिवर्तन जैसे लक्षण हो सकते हैं। रोगी सुबह सिरदर्द और उल्टी महसूस कर सकता है। अत्यधिक विशिष्ट समस्याएँ जैसे कि चलने, बोलने और इन्द्रियबोध में परेशानी हो सकती हैं।
ब्रेन ट्यूमर के लिए उपलब्ध उपचार
- चिकित्सक ब्रेन ट्यूमर के प्रकार, ग्रेड और ट्यूमर की स्थिति तथा रोगी के सामान्य स्वास्थ्य के आधार पर उपचार की सलाह दे सकता हैं।
- सर्जरी/शल्य-चिकित्सा।
- रेडियोथेरेपी।
- कीमोथेरपी।
- स्टेरॉयड।
- एंटी-सीजर दवाएं।
- वेंट्रिकुलर पेरिटोनियल शन्ट।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें