विश्व महासागर दिवस
(World Oceans Day)
आज का दिन : 8 जून 2026

विश्व महासागर दिवस 2026 की थीम
Reimagine: Beyond the world we know, a new relationship with our ocean
- प्रतिवर्ष 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है।
- सन् 1992 में पहली बार 'विश्व महासागर दिवस' मनाया गया। सन् 1992 में रियो डी जनेरियो में हुए 'पृथ्वी ग्रह' नामक फोरम में प्रतिवर्ष विश्व महासागर दिवस मनाने का फैसला लिया गया।
- 5 दिसंबर 2008 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रतिवर्ष 8 जून को 'विश्व महासागर दिवस' मनाए जाने को आधिकारिक मान्यता प्रदान की। यानी विश्व महासागर दिवस आधिकारिक रूप से सन् 2009 से मनाया जाने लगा।
- विश्व महासागर दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों में समुद्र की महत्त्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही महासागरों के महत्व व उनकी वजह से आने वाली चुनौतियों के बारे में विश्व में जागरूकता पैदा करना है। विश्व महासागर दिवस मनाने का एक उद्देश्य लोगों को याद दिला है कि महासागरों की रोजमर्रा के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका है।
- संयुक्त राष्ट्र की ओर से वर्ष 2021-2030 तक 'सतत विकास के लिए महासागर विज्ञान का संयुक्त राष्ट्र दशक' (UN Decade of Ocean Science for Sustainable Development) मनाया जा रहा है। यह दशक उन वैज्ञानिक अनुसंधान और नवीन प्रौद्योगिकियों को विकसित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करेगा जो महासागर विज्ञान को समाज की जरूरतों से जोड़ सकता है।
- संयुक्त राष्ट्र की ओर से वर्ष 1998 को 'महासागर का अंतरराष्ट्रीय वर्ष'(International Year of the Ocean) के रूप में मनाया गया था।
संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन-2026
- संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन-2026 का आयोजन केन्या के मोम्बासा में 16 से 18 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा। यह चौथा महासागर सम्मेलन है। इस सम्मेलन की थीम- Our Ocean, Our Heritage, Our Future रखी गई है।
- पिछला संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन वर्ष 2025 में फ्रांस द्वारा किया गया था।
महासागरों के बारे में जानने योग्य तथ्य
- हमारी पृथ्वी का लगभग 70 प्रतिशत भाग महासागरों से घिरा है। महासागरों में पृथ्वी पर उपलब्ध समस्त जल का लगभग 97 प्रतिशत जल समाया हुआ है।
- महासागरों को हमारे ग्रह के फेफड़े कहा जा सकता है। क्योंकि वे धरती की 50 प्रतिशत से अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं। महासागरों में दुनिया की अधिकांश जैव विविधता पाई जाती है। वहीं एक अरब से अधिक लोगों को महासागरों से प्रोटीन मिलता है।
- संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि वर्ष 2030 तक लगभग 40 मिलियन लोग महासागरों से रोजगार प्राप्त करेंगे।
- संयुक्त राष्ट्र के अनुसार ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों बढ़ावा देने वाले मनुष्य द्वारा उत्पादित कार्बन डाइ ऑक्साइड के लगभग 30 प्रतिशत को महासागर अवशोषित करते हैं।
- अनेक प्रकार से उपयोगी होने के बावजूद आज महासागर संकट के दौर से गुजर रहे हैं। बड़ी मछलियों की लगभग 90 प्रतिशत आबादी समाप्त हो गई है और 50 प्रतिशत प्रवाल भित्तियां नष्ट हो चुकी हैं। कारण हम समुद्र से जितना ले सकते हैं, उससे अधिक ले रहे हैं।
मुख्यत: पृथ्वी पर पांच महासागर हैं-
- प्रशांत महासागर
- हिन्द महासागर
- अटलांटिक महासागर
- उत्तरी ध्रुव महासागर
- दक्षिणी ध्रुव महासागर
*विश्व महासागर दिवस-2026 का विषय/थीम*
Reimagine: Beyond the world we know, a new relationship with our ocean
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें