सोमवार, 17 अगस्त 2026

21 अगस्त 2026 : अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पीड़ित स्मृति एवं समर्थन दिवस

अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पीड़ित स्मृति एवं समर्थन दिवस

(International Day of Remembrance and Tribute to the Victims of Terrorism)

आज का दिन : 21 अगस्त 2026

  • संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रतिवर्ष 21 अगस्त को 'अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पीडि़त स्मृति एवं समर्थन दिवस' मनाया जाता है। यह दिवस पहली बार वर्ष 2018 में मनाया गया।
  • आतंकवाद के शिकार लोगों और उनके परिवारों के मानव अधिकारों के संवर्धन, संरक्षण एवं सम्मान को समर्थन देने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है।
  • आज के दौर में आतंकवाद दुनिया के सामने सबसे बड़ा चुनौती पूर्ण मुद्दा है। इससे पीड़ित लोगों की पीड़ा को ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2017 में  प्रस्ताव पारित कर यह दिवस मनाने का संकल्प पारित किया।
  • 21 अगस्त, 2026 को यूएन की ओर से संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में Healing through Memory थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
  • वर्तमान में आतंकवाद से शायद ही कोई देश बचा हो। विश्व की हर राष्ट्रीयता के लोग आतंकवादी हमलों के शिकार हो रहे हैं। स्वयं संयुक्त राष्ट्र को भी आतंकवादी हमलों का शिकार होना पड़ा है। लेकिन आतंकवादी हमलों के बाद हम शायद ही कभी उनके बारे में सुनते हैं जो इनमें मारे गए या घायल हुए; आम महिलाएं, पुरुष, लड़कियां और लड़के, जो अपने दैनिक कामकाज में व्यस्त थे, जब उनका जीवन एकाएक समाप्त हो गया या हमेशा के लिए बदल गया। हम, उनके पीछे छूट गए परिवारों, मित्रों और समुदायों के बारे में शायद ही कभी कुछ सुनते हैं जिन्हें अपनी सारी जिंदगी आतंकवाद के दंश के साथ जीना सीखना ही पड़ता है।
  • लेकिन दुनिया फिर भी आतंकवाद के सामने सीना तानकर खड़ी है। आतंकवादी हमलों का बहादुरी से सामना किया जा रहा है। दुनिया के हर कोने में आतंकवाद से मुकाबला किया जा रहा है।

*अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पीड़ित स्मृति एवं समर्थन दिवस-2026 का विषय/थीम*

Healing through Memory

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें