सोमवार, 19 अगस्त 2024

19 अगस्त 2024 : विश्व फोटोग्राफी दिवस

विश्व फोटोग्राफी दिवस के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

(World Photography Day)

आज का दिन : 19 अगस्त 2024


  • विश्व फोटोग्राफी दिवस प्रतिवर्ष 19 अगस्त को मनाया जाता है।
  • 19 अगस्त, 1839 को फ्रांस सरकार ने फोटोग्राफी की 'डॉगोरोटाइप प्रक्रिया' को खरीदकर इसे आम लोगों के लिए फ्री किया था। इसीलिए इस दिन की स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है।
  • ऑस्ट्रेलियाई फोटोग्राफर कोर्स्के आरा को इस दिवस को मनाने की पहल करने वाला माना जाता है। उन्होंने पहला विश्व फोटोग्राफी दिवस सन् 2009 में मनाया। इसके बाद अगले ही साल 19 अगस्त, 2010 को दुनिया के पहले वैश्विक ऑनलाइन गैलरी का आयोजन किया गया था।
  • विश्व फोटोग्राफी दिवस के दौरान 12 से 26 अगस्त, 2024 तक दो सप्ताह का विश्व फोटोग्राफी सप्ताह मनाया जा रहा है।
  • विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाने का उद्देश्य फोटोग्राफी के प्रति लोगों में जागरुकता पैदा करना है।
  • 'डॉगोरोटाइप प्रक्रिया' का आविष्कार फ्रांस के जोसेफ नाइसफोर और लुइस डॉगेर ने किया था। दुनिया के सामने इसकी शुरुआती जानकारी 9 जनवरी 1839 को आई। उसके बाद ही फ्रांस सरकार ने इसके पेटेंट की कार्यवाही की।
  • फोटोग्राफी शब्द की उत्पत्ति ग्रीक शब्द फोटोज (प्रकाश) एवं ग्राफीन (खींचने) से मिलकर हुई है।
  • आज स्मार्टफोन के रूप में लगभग हर हाथ में कैमरा है और हम फोटोग्राफी से कभी न भूल सकने वाले पलों की तस्वीरें लेकर सहेज रहे हैं। 90 के दशक में जहां रील्स वाले कैमरों का प्रचलन शुरू हुआ वो आज सोशल मीडिया साइट्स की 'रील्स' के रूप में उभर कर सामने आ रहा है। वर्तमान में फोटोग्रॉफी का प्रचलन तेजी से बढऩे का सबसे बड़ा कारण सोशल मीडिया साइट्स हैं।

*विश्व फोटोग्राफी दिवस-2024 का विषय/थीम*

AN ENTIRE DAY

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें