सोमवार, 19 अगस्त 2024

19 अगस्त 2024 : विश्व मानवतावादी दिवस

विश्व मानवतावादी दिवस
(World Humanitarian Day)

आज का दिन : 19 अगस्त 2024

  • संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रतिवर्ष 19 अगस्त को विश्व मानवतावादी दिवस मनाया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसंबर, 2008 को प्रतिवर्ष 19 अगस्त को विश्व मानवतावादी दिवस मनाने का संकल्प पारित किया था। इस प्रकार यह दिवस पहली बार 2009 में मनाया गया।
  • विश्व मानवतावादी दिवस मानवता की रक्षा में जुटे और इसके लिए अपना बलिदान कर देने वाले लोगों को समर्पित है।
  • संयुक्त राष्ट्र की ओर से मानवतावादी जीवन बचाने और सुरक्षा के लिए वर्ष 2024 में #ActForHumanity अभियान चलाया जा रहा है।
  • 19 अगस्त, 2003 को इराक की राजधानी बगदाद के कैनाल होटल में एक बम धमाके में संयुक्त राष्ट्र से जुड़े 22 राहतकर्मियों की मौत हो गई थी। इसमें संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि सर्जियो विएरा डी मेलो भी शामिल थे। उन्हीं की स्मृति स्वरूप यूएन ने इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें