अगस्त क्रांति दिवस
(August Kranti Diwas)
आज का दिन : 9 अगस्त, 2025
- देश में प्रतिवर्ष 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस मनाया जाता है। 9 अगस्त, 1942 को महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। अंग्रेजों के खिलाफ यह एक प्रकार से अंतिम जंग का ऐलान था। इसीलिए इस दिन को अगस्त क्रांति दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 4 जुलाई, 1942 को एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें कहा गया कि यदि अंग्रेज भारत नहीं छोड़ते हैं तो उनके खिलाफ नागरिक अवज्ञा आंदोलन चलाया जाए। अगस्त क्रांति इसी का एक रूप थी।
अरुणा आसफ अली ने फहराया था तिरंगा
- अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के बम्बई सत्र में 8 अगस्त 1942 को अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव पारित किया गया।
- आंदोलन के शुरू होने से पूर्व ही महात्मा गांधी को गिरफ्तार कर पुणे के आगा खान पैलेस में कैद कर दिया। इस दौरान लगभग सभी नेता गिरफ्तार कर लिए गए।
- 9 अगस्त, 1942 को अरुणा आसफ अली ने मुंबई के गवालिया टैंक मैदान में तिरंगा फहराकर भारत छोड़ो आंदोलन का शंखनाद कर दिया। मुम्बई के जिस पार्क से यह आंदोलन शुरू हुआ उसे अब अगस्त क्रांति मैदान के नाम से जाना जाता है।
- अगस्त क्रांति एक प्रकार से भारतीय आजादी का अंतिम हथियार कही जा सकती है। इस आंदोलन के बाद अंग्रेजों से मुक्ति की राह मजबूती से प्रशस्त हुई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें