रविवार, 2 अगस्त 2026

2 अगस्त, 2026 : दादरा व नगर हवेली मुक्ति दिवस

दादरा व नगर हवेली मुक्ति दिवस

(Independence Of Dadra Nagar Haveli)

आज का दिन : 2 अगस्त, 2026

  • आजादी की चाह रखने वाली आम जनता ने 2 अगस्त, 1954 को पुर्तगालियों से दादरा और नगर हवेली को मुक्त कराया था। इसीलिए प्रतिवर्ष 2 अगस्त को दादरा व नगर हवेली मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • 17 दिसंबर, 1779 को मराठा सरकार ने दादरा और नगर हवेली को पुर्तगालियों को सौंपा था। तब से आजादी मिलने तक इस पर पुर्तगालियों ने शासन किया।
  • स्वतंत्र होने के बाद 1954 से 1961 तक दादरा एवं नगर हवेली लगभग स्वतंत्र रूप से काम करता रहा, जिसे 'स्वतंत्र दादरा एवं नगर हवेली प्रशासन' ने चलाया।
  • 11 अगस्त, 1961 को यह राज्य भारतीय संघ में शामिल हो गया। तब से यह केन्द्र शासित प्रदेश के रूप में भारतीय संघ का हिस्सा रहा।
  • 26 जनवरी, 2020 को दादरा और नगर हवेली तथा दमन व दीव का विलय होने के बाद एक नया केंद्र शासित प्रदेश अस्तित्व में आया। नवगठित केन्द्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन व दीव की राजधानी दमन को बनाया गया है। वर्तमान यानी 2026 में इसके प्रशासक प्रफुल्ल पटेल हैं।
  • दादरा और नगर हवेली गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों से घिरा हुआ है। इसके दो भाग हैं एक दादरा और दूसरा नगर हवेली।
  • दादरा एवं नगर हवेली की मुख्य भाषाएं- गुजराती, हिन्दी, मराठी एवं अंग्रेजी है।
  • सहयाद्री पर्वत से निकलने वाली दमनगंगा नदी यहां की सिंचाई का प्रमुख स्रोत है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें