गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026

1 अक्टूबर 2026 : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस

(International Day of Older Persons)

(आज का दिन : 1 अक्टूबर 2026)

 

antarrashtriya-virdhajan-diwas-2024
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 2026 थीम
The Age of Longevity: Rethinking Systems for Longer Lives

  • अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर को मनाया जाता है।
  • अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस को अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस/अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस/विश्व प्रौढ़ दिवस भी कह सकते हैं।
  • पहली बार अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सन् 1991 में मनाया गया। संयुक्त राष्ट्र ने 14 दिसंबर, 1990 को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाने का निर्णय लिया था।
  • अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस हमें बुजुर्गों के प्रति सम्मान एवं उनके संबंध में चिंतन करने का बोध कराता है। 
  • अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 2026 के अवसर पर मुख्य समारोह 1 अक्टूबर, 2026 को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा।
  • संयुक्त राष्ट्र वर्ष 2021-2030 को Decade of Healthy Ageing यानी 'स्वस्थ वृद्धावस्था दशक' के रूप में मना रहा है।
  • संयुक्त राष्ट्र की ओर से वर्ष 1999 को अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग-वर्ष के रूप में मनाया गया था।
  • भारतीय संसद भी सन् 2007 में 'माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण विधेयक' पारित कर चुकी है।
  • संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामले विभाग के अनुसार वर्तमान में दुनिया में 700 मिलियन से अधिक लोग 60 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। वर्ष 2050 तक 2 बिलियन लोग 60 वर्ष से अधिक उम्र के होंगे। यह संख्या विश्व की जनसंख्या का लगभग 20 प्रतिशत होगी।
  • संयुक्त राष्ट्र के अनुसार अगले तीन दशक में वृद्धजनों की संख्या दुगुनी होने की संभावना है यानी सन् 2050 तक यह संख्या 1.50 बिलियन होगी।  साथ ही इतनी बड़ी जनसंख्या की 80 प्रतिशत आबादी अल्प व मध्यम आय वाले देशों में निवास करेगी। 

*अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस-2026 का विषय/थीम*

The Age of Longevity: Rethinking Systems for Longer Lives

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें