रविवार, 29 सितंबर 2024

29 सितंबर 2024 : विश्व हृदय दिवस

विश्व हृदय दिवस

(World Heart Day)

आज का दिन : 29 सितंबर 2024


  •  'वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन' प्रतिवर्ष 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाता है।
  • सन् 2000 से प्रतिवर्ष विश्व हृदय दिवस मनाया जा रहा है। वर्ष 2013 तक इस दिवस को सितंबर के अंतिम रविवार को मनाया जाता था। सन् 2014 से 29 सितंबर को यह दिवस मनाया जाने लगा है।
  • विश्व हृदय दिवस की मूल भावना यह है कि लोग हृदय की बीमारियों के प्रति सचेत रहें। वर्तमान जीवनशैली के चलते यह बीमारी बुजुर्गों ही नहीं युवाओं में भी फैल रही है। इसलिए इसके प्रति जागरुकता आवश्यक है।
  • हाल ही में हम कोविड-19 दौर से गुजरे हैं। परिस्थितियां कैसी भी हों, हमें हमारे हृदय की पहले से अधिक देखभाल की जरूरत है। वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन ने वर्ष 2024 के विश्व हृदय दिवस की थीम ‘Use Heart for Action’ रखी है और इसी थीम पर कैम्पेन चलाने का निर्णय लिया। 
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार विश्व में हर साल लगभग 17.9 मिलियन लोगों की मौतों का मुख्य कारण हृदयघात और हृदय संबंधी बीमारियां हैं। यह दुनिया में प्रतिवर्ष होने वाली मौतों का 32 प्रतिशत है। दुनिया में हृदय संबंधी जटिलताओं के चलते होने वाली मौतों में से 75 प्रतिशत कम व मध्यम आय वाले देशों में होती हैं। हार्ट संबंधी बीमारियों से होने वाली मौतों में हृदयाघात यानी हार्ट अटैक और स्ट्रोक के कारण 85 प्रतिशत मौतें होती हैं।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने वर्ष 2025 तक गैर-संचारी रोगों (NCD) से 25 प्रतिशत तक समय पूर्व होने वाली मृत्यु को कम करने का लक्ष्य रखा है, जिनमें कॉर्डियोवस्क्यूलर रोगों यानी CVD का सबसे बड़ा अनुपात है।
  • वर्तमान समय में हार्टअटैक एक आम बीमारी बनती जा रही है। पहले यह माना जाता था कि इसका खतरा अधिक उम्र के लोगों को अधिक होता है, लेकिन अब यह बीमारी कम उम्र के युवाओं में भी आसानी से देखी जा सकती है।
  • डॉक्टर्स कार्डियोवास्क्युलर रोगों का जोखिम कम करने के लिए धूम्रपान छोडऩे, आदर्श वजन बरकरार रखने, नियमित रूप से व्यायाम करने, संतुलित भोजन करने व मद्यपान सीमित करने की सलाह देते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें