मंगलवार, 29 सितंबर 2026

29 सितंबर 2026 : अंतरराष्ट्रीय खाद्य हानि और अपशिष्ट न्यूनीकरण जागरुकता दिवस

अंतरराष्ट्रीय खाद्य हानि और अपशिष्ट न्यूनीकरण जागरुकता दिवस

(International Day of Awareness on Food Loss and Waste Reduction)

आज का दिन : 29 सितंबर 2026


  • पहली बार 'अंतरराष्ट्रीय खाद्य हानि और अपशिष्ट न्यूनीकरण जागरुकता दिवस' 29 सितंबर, 2020 को मनाया गया।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 19 दिसंबर 2019 को 'अंतरराष्ट्रीय खाद्य हानि और अपशिष्ट न्यूनीकरण जागरुकता दिवस' मनाने का प्रस्ताव पारित किया। दो देशों अंडोरा और सैन मरीनो ने इस प्रस्ताव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • इस दिवस को मनाने का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की हानि और भोजन की बर्बादी को रोकना है। अगर भोजन की इस बर्बादी को रोका जाए तो न केवल दुनिया में भूख से लडऩे में मदद मिलेगी, बल्कि इससे हम पर्यावरण भी बचा पाएंगे।
  • संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार 7 प्रतिशत ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन के लिए भोजन की बर्बादी है। साथ ही इससे दुनिया की 30 प्रतिशत कृषि भूमि से उपजी खाद्य फसलों का भी पूर्ण उपयोग नहीं हो पाता है। अगर हम भोजन को बेकार करते हैं तो हम इसके उपयोग में आए हुए पानी, भूमि, ऊर्जा, मानव संसाधन और पूंजी को बर्बाद करते हैं। इसलिए भोजन बचाना हमारी धरती के हित में है।
  • संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार विश्व के कुल खाद्यान्न उत्पादन का 14 प्रतिशत उत्पादन व बिक्री के दौरान बेकार हो जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2021 को 'फलों और सब्जियों का अंतरराष्ट्रीय वर्ष' के रूप में मनाया था।


*अंतरराष्ट्रीय खाद्य हानि और अपशिष्ट न्यूनीकरण जागरुकता दिवस-2026 का विषय/थीम*

Transformative Potential of Reducing Food Loss and Waste

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें