मंगलवार, 15 अक्तूबर 2024

15 अक्टूबर 2024 : विश्व हाथ धुलाई दिवस

विश्व हाथ धुलाई दिवस

Global Handwashing Day

आज का दिन : 15 अक्टूबर 2024

  • प्रतिवर्ष 15 अक्टूबर को विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया जाता है।
  • 15 अक्टूबर, 2008 को पहला विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया गया। ग्लोबल हैंड वाशिंग डे मनाने की शुरुआत ग्लोबल हैंडवाशिंग पार्टनरशिप ने की थी। 
  • इसी दिवस के समान विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से प्रतिवर्ष 5 मई को हाथ स्वच्छता दिवस यानी हैंड हाइजीन डे मनाया जाता है। 
  • साबुन से हाथ धोने के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से शुरू हुई इस मुहिम में शुरुआत में 70 से अधिक देशों के लगभग 120 मिलियन बच्चे जुड़े। 
  • वर्तमान में दुनिया के 120 से अधिक देशों के 250 मिलियन से अधिक लोग इस दिवस को मना रहे हैं।
  • कोरोना काल में विश्व स्वास्थ्य संगठन और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने हाथ दोनों के प्रति ही सर्वाधिक ध्यान केंद्रित किया।  महामारी के दौर में बार-बार हाथ धोने के लिए प्रेरित किया गया। यानी 2008 में शुरू हुआ अभियान महामारी के दौर में बहुत महत्वपूर्ण और उपयोगी बन गया।
  • ग्लोबल हैंडवाशिंग डे मनाने के पीछे मान्यता रही है कि हाथों को स्वच्छ रखने से डायरिया, आंखों और त्वचा संबंधी बीमारियों से बचा जा सकता है।
  • संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की ओर से ग्लोबल हैंड वाशिंग डे पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों व युवाओं को हाथ धोने के लिए प्रेरित किया जाता है।
  • फैक्ट की बात करें तो दुनिया के तीन बिलियन लोगों के घर पर पानी और साबुन से हाथ धोने की सुविधा नहीं है। वहीं आधी स्कूलों में यह सुविधा नहीं है, जिससे 818 मिलियन छात्र प्रभावित हो रहे हैं। चिंताजनक तथ्य यह भी है कि बीमारों के इलाज के 32 प्रतिशत स्थानों पर भी हाथों को सही प्रकार से धोने की व्यवस्था नहीं है।

हाथों की स्वच्छता के बारे में महत्वपूर्ण बातें

हाथों को कम से कम 20 सैकंड तक धोना आवश्यक है। हमें निम्न कार्यों को करने के बाद हाथ आवश्यक रूप से साफ करने चाहिएं-

  • छींकने, नाक साफ करने या खांसने के बाद
  • सार्वजनिक स्थानों या सार्वजनिक परिवहन के साधनों में यात्रा के बाद
  • घर के बाहर कहीं भी कुछ छूने या रुपए-पैसे को छूने के बाद।
  • अस्वस्थ व्यक्ति की देखभाल से पहले और बाद में।
  • कुछ खाने खाने या भोजन से पूर्व।
  • शौचालय का उपयोग करने के बाद।
  • कूड़ा-कचरा उठाने के बाद।
  • पशुओं व पालतु जानवरों को छूने के बाद।
  • बच्चों की नेपीज बदलने व उन्हें शौच आदि में सहायता करने के बाद।
  • तब जब आपके हाथ गंदे दिख रहे हों।

तो साथियो, कोरोना काल ही नहीं इसके बाद भी हमें अपने साफ स्वच्छ रखने के लिए इन्हें समय-समय पर साबुन से धोते रहने की आदत बनानी चाहिए। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छी आदत साबित होगी।

*विश्व हाथ धुलाई दिवस-2024 का विषय/थीम* 

Why are clean hands still important?

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें