गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026

15 अक्टूबर 2026 : विश्व ग्रामीण महिला दिवस/राष्ट्रीय महिला किसान दिवस

विश्व ग्रामीण महिला दिवस

International Day Of Rural Woman


राष्ट्रीय महिला किसान दिवस

National Women Farmer's Day

आज का दिन : 15 अक्टूबर 2026

international-day-of-rural-woman
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 18 दिसंबर, 2007 को प्रस्ताव पारित करके 'विश्व ग्रामीण महिला दिवस' मनाने का निर्णय लिया था।
  • सर्वप्रथम विश्व ग्रामीण महिला दिवस 15 अक्टूबर, 2008 को मनाया गया।
  • जबकि भारत में 15 अक्टूबर को ही राष्ट्रीय महिला किसान दिवस मनाया जाता है। केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा सन् 2016 में यह दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था। राष्ट्रीय महिला किसान दिवस को मनाने का उद्देश्य कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ाना है।
  • विश्व ग्रामीण महिला दिवस मनाने का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर महिलाओं के विकासात्मक योगदान को रेखांकित करने के साथ ही उन्हें सशक्त बनाना है।
  • संयुक्त राष्ट्र के अनुसार यदि ग्रामीण महिला सशक्त है तो वह अपने पूरे परिवार को स्वयं सशक्त बना सकती है, इससे गरीबी, भुखमरी, खाद्य सुरक्षा जैसे सतत विकास के लक्ष्यों को बेहतर रूप से प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही महिला अधिकारों को लागू करने में सहायता मिल सकती है।
  • संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार दुनिया में एक तिहाई ग्रामीण महिलाएं हैं, जो कृषि, मजदूरी व व्यवसाय से जुड़ी हैं। 20 प्रतिशत से भी कम महिलाएं जमीन की मालिक हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पुरुषों के मुकाबले 40 प्रतिशत कम मेहनताना पाती हैं।  यूएन का मानना है कि वर्ष 2025 तक श्रम बल भागीदारी में लिंगभेद को 25 प्रतिशत तक कम करने से सकल वैश्विक घरेलू उत्पाद में 3.9 प्रतिशत की वृद्धि की जा सकती है।
  • भारत सरकार ने भी ग्रामीण महिलाओं के उत्थान के कई योजनाएं संचालित की हुई हैं। इनमें से एक है- आनंदधारा योजना। इस योजना की शुरुआत सन् 2012 में की गई। इसका क्रियान्वयन महिला सहायता समूहों द्वारा किया जाता है। यह गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम है। दूसरी योजना है- प्रधानमंत्री उज्जवला योजना। इस योजना की शुरुआत 1 मई, 2016 को हुई। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गरीब महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाया जाता है।

*विश्व ग्रामीण महिला दिवस-2026 का विषय/थीम* 

Rural Women Farmers Caring for Mother Nature

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें