सोमवार, 5 अक्टूबर 2026

अक्टूबर का प्रथम सोमवार : विश्व आवास दिवस-2026

विश्व आवास दिवस-2026

(World Habitat Day-2026)

आज का दिन : अक्टूबर का प्रथम सोमवार

  • प्रतिवर्ष अक्टूबर माह के प्रथम सोमवार को 'विश्व आवास दिवस' को मनाया जाता है। वर्ष 2026 में विश्व आवास दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जा रहा है।
  • संयुक्त राष्ट्र की ओर से पहली बार विश्व आवास दिवस सन् 1986 में मनाया गया था।
  • 'विश्व आवास दिवस' को 'विश्व पर्यावास दिवस' भी कहा जाता है।
  • विश्व आवास दिवस को मनाने के पीछे संयुक्त राष्ट्र का उद्देश्य दुनिया भर के लोगों को आवास उपलब्ध करवाना और सदस्य देशों में लोगों के विकास की नीतियों को बढ़ावा देना है। 
  • यूएन-हैबीटाट के अनुसार दुनिया में बढ़ रही असमानता के पीछे तीन सी मुख्य कारण हैं- COVID-19, climate and conflict. कोविड महामारी ने लोगों की कमर तोड़ और उन्हें पीछे धकेल दिया, वहीं जलवायु परिवर्तन और संघर्ष भी दुनिया में नए गरीब पैदा कर रहे हैं। महामारी पर दुनिया ने लगभग विजय पा ली है। अब असमानता खत्म करने के लिए जलवायु परिवर्तन और आपसी संघर्ष से निपटना जरूरी है। 
  • यूएन-हैबीटाट की ओर से विश्व आवास दिवस-2026 के वैश्विक आयोजन 5 से 8 अक्टूबर, 2026 तक ओमान के मस्कट में किया जा रहा है।
  • वर्ष 2023 के लिए अजरबेजान के शहर बाकू में मुख्य आयोजन किया गया था।
  • वर्ष 2022 के लिए तुर्किए (तुर्की) के शहर बालिकेसिर में मुख्य आयोजन किया गया था।
  • वर्ष 2021 के लिए कैमरून के शहर याउंदे (योंडे) में मुख्य आयोजन किया गया था।

आवास स्क्रॉल ऑफ ऑनर

  • संयुक्त राष्ट्र के मानव बस्ती कार्यक्रम की ओर से सन् 1989 में 'आवास स्क्रॉल ऑफ ऑनर' पुरस्कार शुरू किया गया था।
  • संयुक्त राष्ट्र की ओर से वर्ष 2025 के लिए UN-Habitat Scroll of Honour Award-2025 से सम्मानित संस्थाएं व व्यक्ति इस प्रकार हैं- 
  • Just a Change, Lisbon, Portugal
  • Clara Marina Brugada Molina, Mexico City, Mexico
  • Public Works Studio, Beirut, Lebanon
  • Israel Smart, Jos Plateau, Nigeria
  • In addition, a Special Citation was awarded to Gangwon State (IUTC), Republic of Korea

*विश्व आवास दिवस-2026 का विषय/थीम*

Adequate Housing for All

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें