बाल दिवस
(Children's Day)
आज का दिन : 14 नवंबर 2024
- भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती 14 नवंबर पर देश में प्रतिवर्ष बाल दिवस मनाया जाता है।
- पं. नेहरू को 'चाचा नेहरू' भी कहा जाता है। इसका मुख्य कारण उनका बच्चों के प्रति असीम प्रेम था। वैसे भी बच्चों के लिए चाचा सबसे प्यारा होता है।
- देश के बाल-गोपालों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिवर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है।
- देश में बाल दिवस पर स्कूलों में प्रश्नोतरी, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और बच्चों की कला प्रदर्शनियां जैसे कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
- पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को प्रयागराज (इलाहाबाद) में हुआ। अंग्रेजों से स्वतंत्रता के पश्चात् वे देश के पहले प्रधानमंत्री बने। वे इस पद पर मृत्यु पर्यन्त रहे। उनका निधन 27 मई, 1964 को हुआ।
- भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय (पूर्व में मानव संसाधन मंत्रालय) द्वारा राष्ट्रीय बाल भवन का संचालन किया जाता है, यह एक स्वायत्तशासी संस्था है। इसकी प्रथम अध्यक्ष इंदिरा गांधी थीं। वर्तमान यानी वर्ष 2024 में राष्ट्रीय बाल भवन के अध्यक्ष विपिन कुमार हैं। दिल्ली के तुर्कमान गेट से शुरु हुआ बाल भवन का सफर आज 100 से अधिक जिलों में फैल गया है।
विश्व बाल दिवस
- संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व बाल दिवस मनाने के लिए 20 नवंबर का दिन तय किया है।
- विश्व बाल दिवस की पृष्ठभूमि सन् 1925 में बाल कल्याण पर हुई विश्व कांफ्रेंस में तैयार हुई, जिसमें बाल दिवस मनाने की घोषणा की गई थी। सन् 1954 से प्रतिवर्ष यह दिवस 20 नवंबर को मनाया जा रहा है। वैसे अलग-अलग देशों में बाल दिवस अलग-अलग दिन मनाया जाता है।
- भारत में भी सन् 1964 से पूर्व 20 नवंबर को ही बाल दिवस मनाया जाता था। 27 मई, 1964 को पं. जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद सर्वसम्मति से 14 नवंबर को देश में बाल दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें