विश्व मधुमेह दिवस
World Diabetes Day
आज का दिन : 14 नवंबर 2024
- वर्ष 1991 से प्रतिवर्ष विश्व मधुमेह दिवस मनाया जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और अंतरराष्ट्रीय मधुमेह संघ ने संयुक्त रूप से इस दिवस को मनाने का निर्णय किया था।
- इंसुलिन की खोज करने वाले फ्रेडरिक बैटिंग की जयंती 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है। इंसुलिन की खोज फ्रेडरिक बैटिंग एवं चार्ल्स बेस्ट ने की थी। इस कार्य हेतु इन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- विश्व मधुमेह दिवस को मनाने का उद्देश्य खतरनाक ढंग से फैलती जा रही डायबिटीज जैसी बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
- 20 दिसंबर 2006 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संकल्प पारित करके मधुमेह को स्वास्थ्य कार्यक्रमों की सूची में शामिल किया। संयुक्त राष्ट्र द्वारा इसका प्रतीक चिह्न नीला छल्ला चुना गया है और इस प्रतीक चिह्न का सूत्र वाक्य है- मधुमेह के लिए एकजुटता।
- संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार जहां 1980 में मधुमेह से पीडि़त लोगों की संख्या 108 मिलियन थी, वहीं 2014 में यह आंकड़ा 422 मिलियन पर पहुंच गया।
- अंतरराष्ट्रीय मधुमेह संघ के अनुसार वर्तमान में डायबिटीज से लगभग 425 मिलियन लोग पीडि़त हैं। हर 2 डायबिटीज ग्रस्त मरीजों में से एक को इस बीमारी का पता ही नहीं है। इसके अलावा हर 10 में से 1 व्यक्ति को डायबिटीज है।
- नेशनल हैल्थ पोर्टल के अनुसार वर्ष 2015 में भारत में मधुमेह के 69.1 मिलियन मामले थे। यानी वयस्क जनसंख्या का 8.7 प्रतिशत डायबिटिक था। वर्तमान में 2040 तक कुल जनसंख्या का 313 मिलियन मधुमेह से पीडि़त होने की आशंका है।
*विश्व मधुमेह दिवस 2024-26 का विषय/थीम*
Diabetes and well-being
*संयुक्त राष्ट्र की ओर से यह त्रिवर्षीय थीम तय की गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें