गुरुवार, 19 नवंबर 2026

19 नवम्बर, 2026 : अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस

अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस

International Mens Day

आज का दिन : 19 नवम्बर, 2026

international-mens-day-in-hindi

  • प्रतिवर्ष 19 नवम्बर को अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है।
  • अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस सन् 1999 से प्रतिवर्ष 19 नवम्बर को मनाया जा रहा है।
  • त्रिनिदाद एवं टोबेगो से अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस को मनाने की शुरुआत हुई। यह निजी एजेंसियों द्वारा मनाया जाने वाला दिवस है। आज यह दुनिया के 70 से अधिक देशों में मनाया जा रहा है। 
  • अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पुरुषों और लड़कों को अपने जीवन में पुरुष होने के मूल्यों, चरित्र और जिम्मेदारियों को सिखाने के लिए प्रोत्साहित करता है। 
  • सन् 1999 में त्रिनिदाद एवं टोबेगो स्थित वेस्टइंडीज विश्वविद्यालय के इतिहास के लेक्चरर डॉ. जीरोम तिलकसिंह  के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।
  • अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस को मनाने का उद्देश्य पुरुषों और लड़कों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना तथा लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। इसके अलावा इसे समाज में पुरुषों द्वारा किये जा रहे त्याग व बलिदान की सराहना का दिवस भी माना जा सकता है।
  • भारत में सेव इंडिया फैमिली फाउंडेशन ने वर्ष 2007 से इस दिवस को मनाना शुरू किया।
  • देश में पुरुषों के लिए कार्यरत सेव इंडिया फैमिली फाउंडेशन के मुताबिक भारत में आत्महत्या के मामलों में पुरुषों की संख्या महिलाओं से दोगुनी है।

*अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस 2026 का विषय/थीम* 

The Future is Everyone

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें