मंगलवार, 19 नवंबर 2024

19 नवम्बर 2024 : विश्व शौचालय दिवस

विश्व शौचालय दिवस

World Toilet Day

आज का दिन : 19 नवम्बर 2024

world-toilet-day-in-hindi
  • विश्व शौचालय दिवस (World Toilet Day) प्रतिवर्ष 19 नवम्बर को मनाया जाता है। 
  • विश्व शौचालय संगठन और विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से यह दिवस मनाया जाता है।
  • वर्ष 2013 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आधिकारिक तौर पर 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस के रूप में नामित किया। संयुक्त राष्ट्र जल (UN Water) द्वारा सरकारी और निजी भागीदारों के सहयोग से यह दिवस कॉर्डिनेट किया जाता है।
  • विश्व शौचालय दिवस को मनाने का उद्देश्य विश्वव्यापी स्वच्छता पर संकट की ओर सभी का ध्यान आकर्षित करना है, क्योंकि अभी भी पूरे विश्व में करोड़ों लोग खुले में शौच जाने के लिए मजबूर हैं। साथ ही कोविड-19, हैजा और टाइफाइड जैसी घातक संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए भी सभी को स्वच्छ पानी और हैंडवाशिंग के साथ ही सभी को स्थायी स्वच्छता भी मिलनी आवश्यक है।
  • संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य-6 के अंतर्गत वर्ष 2030 तक सभी के लिए पानी और स्वच्छता की व्यवस्था करना है।

जानने योग्य अन्य तथ्य

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की वर्ष 2023 में जारी विभिन्न रिपोर्ट्स से ये तथ्य सामने आए हैं-
  • 3.5 बिलियन लोग अभी भी सुरक्षित रूप से प्रबंधित स्वच्छता से वंचित हैं, इनमें 419 मिलियन लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं।
  • 2.2 बिलियन लोग अभी भी सुरक्षित रूप से स्वच्छ पेयजल को तरस रहे हैं, इनमें से 115 मिलियन लोग सतही जल पी रहे हैं।
  • असुरक्षित जल, स्वच्छता और सफाई व्यवस्था हर दिन पांच वर्ष से कम आयु के लगभग 1000 बच्चों की मृत्यु के लिए जिम्मेदार हैं।

स्वच्छ भारत मिशन

  • भारत सरकार ने देश में स्वच्छ भारत मिशन 2 अक्टूबर 2014 को शुरू किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 02 अक्टूबर 2019 को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भारत को खुले में शौच मुक्त घोषित किया।
  • भारत सरकार ने खुले में शौच से मुक्ति (Open Defecation Free--ODF) अभियान के तहत देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 60 महीने में 60 करोड़ से अधिक लोगों को शौचालय मुहैया कराने के लिए 11 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए गए थे। सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण को 2024-25 तक के लिए मंजूरी दे दी है। इसमें खुले में शौच से मुक्ति के बाद सार्वजनिक शौचालयों में बेहतर सुविधाओं (ओडीएफ प्लस) पर ध्यान केंद्रित किया जायेगा जिसमें खुले में शौच मुक्त अभियान को जारी रखना और ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम) भी शामिल होगा। इस कार्यक्रम में यह सुनिश्चित करने के लिए कार्य किया जायेगा कि एक व्यक्ति भी न छूटे और हर व्यक्ति शौचालय का इस्तेमाल करे।

*विश्व शौचालय दिवस 2024 का विषय/थीम* 

Toilets: A Place for Peace

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें