विश्व मत्स्य दिवस
(World Fisheries Day)
आज का दिन : 21 नवम्बर 2024
- प्रतिवर्ष 21 नवंबर को विश्व मत्स्य दिवस मनाया जाता है।
- सबसे पहले वर्ष 1997 में नई दिल्ली में 'विश्व मत्स्यपालक और मत्स्यकर्मी मंच' की बैठक में इस दिवस को मनाने का विचार सामने आया। इस बैठक में 18 देशों के प्रतिनिधियों ने 'विश्व मत्स्यपालन मंच' की स्थापना की पहल की और मछली पकडऩे के टिकाऊ तरीकों और नीतियों को अपनाने की वकालत करते हुए एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए।
- इस दिवस को मनाने का उद्देश्य मछुआरों और मछली किसानों के विकास के साथ ही महासागरीय पारिस्थितिकी तंत्र का महत्व बताना है।
- संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रतिवर्ष 5 जून को मत्स्य पालन से जुड़ा 'अवैध, गैरकानूनी और अनियमित मत्स्य पालन के खिलाफ विरोध हेतु अंतरराष्ट्रीय दिवस' मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2022 को 'शिल्पकार मत्स्य पालन और जलीय कृषि का अंतरराष्ट्रीय वर्ष' (International Year of Artisanal Fisheries and Aquaculture) मनाया था।
- हमारे देश में प्रतिवर्ष 10 जुलाई को 'राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस' मनाया जाता है। यह दिवस वैज्ञानिक डॉ केएच अलीकुन्ही और डॉ एचएल चौधरी की याद में प्रतिवर्ष मनाया जाता है, जिन्होंने जुलाई, 1957 में कार्प मछलियों के प्रेरित प्रजनन का आविष्कार किया था।
- भारत सरकार ने देश में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए 'नीली क्रांति' चलाई हुई है। इसके लिए वर्ष 2019 में एक नए मंत्रालय 'मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय' का गठन किया गया था। वर्तमान में भारत जलीय कृषि के माध्यम से उत्पादन करने वाला दुनिया में दूसरे स्थान पर है। वहीं मछली निर्यात में चौथे स्थान पर है। आंकड़ों के अनुसार दुनिया में मछली उत्पादन में भारत का योगदान 7.7 प्रतिशत है।
- प्रतिवर्ष 10 जुलाई को राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस मनाया जाता है।
- 10 सितंबर, 2020 को प्रधानमंत्री ने 'प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना' शुरू की थी। आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत शुरू हुई यह योजना वर्ष 2020 से 2025 पांच वर्ष के लिए है। इसे सभी प्रदेशों और संघ शासित राज्यों में लागू किया जाएगा।
- योजना का लक्ष्य 2025 तक 22 मिलियन मीट्रिक टन मछली उत्पादन प्राप्त करना है। मत्स्य पालन विभाग के अनुसार 2019-20 में समुद्री क्षेत्र में 37.27 लाख टन मछलियों का उत्पादन हुआ था। वहीं अंतर्देशीय क्षेत्रों में 104.37 लाख टन मछली का उत्पादन हुआ।
मछली पालन के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार
- राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड (एनएफडीबी) हैदराबाद की ओर से मछली पालन के क्षत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।
*विश्व मत्स्य दिवस 2024 का विषय/थीम*
India’s Blue Transformation: Strengthening Small-Scale and Sustainable Fisheries
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें