शनिवार, 25 जनवरी 2025

25 जनवरी 2025 : हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस

हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस

(Himachal Pradesh Foundation Day)

आज का दिन : 25 जनवरी 2025

himachal-pradesh-foundation-day-in-hindi
  • प्रतिवर्ष 25 जनवरी को हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाता है।
  • हिमालय पर्वत की गोद में बसे हिमाचल प्रदेश का गठन 15 अप्रेल, 1948 को किया गया। 1954 में बिलासपुर को भी इसमें शामिल किया गया।
  • पंजाब पुनर्गठन एक्ट-1966 के अंतर्गत पंजाब के कुछ क्षेत्रों को हिमाचल में मिलाया गया। बाद में 25 जनवरी, 1971 को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला और हिमाचल प्रदेश भारतीय गणराज्य का 18वां राज्य बना।
  • वर्तमान यानी सन् 2025 में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल हैं।
  • हिमाचल प्रदेश के 55वें स्थापना दिवस पर 25 जनवरी, 2025 को राजकीय समारोह का आयोजन इंदिरा गांधी स्टेडियम, बैजनाथ में होगा।

हिमाचल प्रदेश के बारे में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

  • हिमाचल की राजधानी शिमला है। हिमाचल प्रदेश का क्षेत्रफल 55,673 वर्ग किलोमीटर है। 
  • हिमाचल प्रदेश पश्चिमी भारत में स्थित है। 
  • हिमाचल के उत्तर में जम्मू-कश्मीर, पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखंड तथा पूर्व में तिब्बत स्थित है। 
  • सन् 2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल की जनसंख्या 68,64,602 है। हिमाचल में लिंगानुपात 972/1000 पुरुष पर है। वहीं साक्षरता दर 82.8 प्रतिशत और जनसंख्या घनत्व- 123 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. है। 
  • हिमाचल प्रदेश की मुख्य भाषाएं हिन्दी, किन्ïनौरी, गोरखा, कश्मीरी एवं लाहौली [पहाड़ी] है। 
  • हिमाचल प्रदेश का राज्य पशु कस्तूरीमृग और राज्य जाजुराना (Western tragopan) पक्षी है।
  • हिमाचल प्रदेश का सबसे छोटा जिला हमीरपुर (क्षेत्रफल 1,118 वर्ग किलोमीटर) है। वहीं 13,841 वर्ग किमी. क्षेत्रफल के साथ लाहौल-स्पीति सबसे बड़ा जिला है।
  • हिमाचल प्रदेश लोक गाथाओं की सौंदर्य से परिपूर्ण है। इस प्रदेश को देवभूमि भी कहा जाता है। भारतीय पुरातन परंपरा के अनुसार यहां यक्ष, गंधर्व और किन्नरों निवास माना जाता है। इस प्रदेश पर मौर्य, कुषाण, गुप्त एवं कन्नौज वंश के राजाओं का शासन रहा। 
  • सन् 1857 तक यह पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह के शासन के अधीन पंजाब राज्य का हिस्सा रहा। अंग्रेजों ने भी यहां के गोरखा लोगों को पराजित करके कुछ राजाओं से संधि की तो कुछ की रियासतों को अपने साम्राज्य में मिला लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें